Lose up to 20 kg with roti: न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. शिखा सिंह ने बताया है एक स्पेशल वेट लॉस रोटी रेसिपी जो केवल 1 महीने में 8 से 10 किलो तक वजन घटा सकती है। जानिए रोटी से वेट लॉस टिप्स और इसे बनाने का तरीका।
Weight Loss Tips: वेट लॉस करने के लिए लोग अक्सर खाना कम कर देते हैं। अगर आप भी वेट लॉस करने के लिए ऐसा कुछ करते हैं या डिफरेंट डाइट लेते हैं, तो आप इसे रोक कर कुछ साधारण टिप्स अपनाएं। न्यूट्रीशनिस्ट शिखा सिंह बताती हैं कि अगर आप खास तरह की रोटी बनाते हैं, तो इससे करीब 10 किलो तक वजन आसानी से कम कर सकते हैं। अब आपके भी मन में प्रश्न होगा कि आखिर रोटी में ऐसा क्या मिलाया जाए, जो वेट लॉस में मदद मिले? तो आइए जानते हैं न्यूट्रीशनिस्ट से खास रोटी बनाने का तरीका, जो वजन कम करने में काम आएगा।
5 चीजों को मिलाकर बनाएं रोटी
न्यूट्रिशनिस्ट शिखा सिंह बताती हैं कि एक चौथाई कप आटा, एक चौथाई कप बेसन लें। अब इसमें आधा टीस्पून रोस्टेड फ्लैक्ससीड यानी कि अलसी के बीज, रोस्टेड तिल, अजवाइन मिला लें। आप सब सामग्री को थोड़ा सा ड्राई रोस्ट करके ग्राइंड कर लें। फिर उबले हुए ड्रमस्टिक, ब्लैक सॉल्ट मिलाकर पानी से आटा गूंथ लें। अब तवे में बिना तेल लगाए रोटी सेंक लें। आप स्वाद बढ़ाने के लिए रोटी में आधा चम्मच देसी घी लगा सकते हैं। इस रोटी का सेवन 1 महीने तक लगातार करने से आराम से 10 किलो तक वजन कम हो जाएगा। आपको आटे का परांठा या पूरी बनाने से बचना चाहिए वरना शरीर में एक्स्ट्रा कैलोरी पहुंचेगी।
और पढ़ें: Prajakta Koli DIY Hair Oil: प्राजक्ता कोली का बनाएं हेयर ऑयल, बालों का झड़ना करें कम
वेट लॉस के लिए इन बातों पर भी दें ध्यान
- डॉ शिखा सिंह कहती हैं कि इस रोटी का सेवन आप ब्रेकफास्ट, लंच या डिनर में कर सकते हैं। कोशिश करें कि एक रोटी 50 ग्राम से ज्यादा की ना हो।
- रोटी के साथ आप प्रोटीन युक्त दाल और डिफरेंट टाइप की वेजिटेबल्स का सेवन करें। साथ में सलाद खाना बिल्कुल ना भूलें।
- रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद लें। एक दिन में 30 से 40 मिनट की वॉक बहुत जरूरी है।
- शाम को 7:00 बजे डिनर जरूर कर लें। अगर आप इन सब बातों को ध्यान रखेंगे, तो एक ही महीने में आपका 8 से 10 किलो वजन आसानी से कम हो जाएगा।
और पढ़ें: Belly Fat Linked Cancer: पेट की चर्बी से हो रहा कैंसर? ये नई स्टडी महिलाएं जरूर पढ़ें
