Malaika Arora Magical Drink: बॉलीवुड एक्ट्रेस और छैया-छैया गर्ल मलाइका अरोड़ा 50+ के बाद भी अपनी ग्लोइंग स्किन के लिए हमेशा सुर्खियों में रहती हैं, लेकिन इसके पीछे का राज क्या है आइए हम आपको बताते हैं।
Malaika Arora Morning Drink: कहते हैं दिन की शुरुआत जितने हेल्दी वे में होती है, उतना ही हेल्दी हमारा दिन और लाइफस्टाइल होती है, इसलिए बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी अपने दिन की शुरुआत हेल्दी वे में करना पसंद करते हैं और जब बात हेल्थ और फिटनेस की हो, तो इसमें पहला नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का आता है, जो 51 साल की उम्र में भी अपनी फिटनेस और ग्लोइंग स्किन के लिए जानी जाती हैं। लेकिन इसके पीछे का राज क्या है, एक इंटरव्यू में खुद मलाइका ने बताया उस मैजिकल ड्रिंक के बारे में जिसे वो रोज सुबह खाली पेट पीती हैं।
किस मैजिकल ड्रिंक का सेवन करती हैं मलाइका अरोरा
इंस्टाग्राम पर maaofallblogs नाम से बने पेज पर मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो पोस्ट किया गया है. इस वीडियो में वो बता रही हैं कि वो अपने दिन की शुरुआत एक मैजिकल ड्रिंक से करती है। इस मैजिकल ड्रिंक को बनाने के लिए वो एक चम्मच सौंफ, एक चम्मच अजवाइन और एक चम्मच जीरा को ड्राई रोस्ट कर लेती है। रात भर इसे पानी में भिगोकर रखती है। सुबह हल्का गुनगुना करके इसमें आधा नींबू निचोड़ती है और खाली पेट इस मैजिकल ड्रिंक का सेवन करती हैं। यही ड्रिंक उनकी ग्लोइंग स्किन, फ्लैट टमी और एनर्जी का राज है।
और पढे़ं- मलाइका अरोड़ा के जिम लुक की 7 Latest Photos, 51 की उम्र में भी मेंटेन रखा है फिगर
51 की मलाइका अरोड़ा का ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस हुए हैरान, बोले- यकीन नहीं होता..
अजवाइन, जीरा, सौंफ का पानी पीने के फायदे
- अजवाइन जीरा और सौंफ का पानी पीने से पाचन शक्ति मजबूत होती है।
- इससे गैस, अपच, कब्ज, एसिडिटी नहीं होती और पेट में भारीपन भी महसूस नहीं होता है।
- अजवाइन, जीरा और सौंफ का पानी पेट के मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे फैट बर्निंग प्रोसेस को सपोर्ट मिलता है और वेट लॉस करने में भी मदद मिलती है।
- अजवाइन, जीरा और सौंफ का पानी शरीर से टॉक्सिन को निकालने में मदद करता है और बॉडी को डिटॉक्सिफाई करता है, जिससे स्किन ग्लो करती है और मुंहासे नहीं निकलते हैं।
- मलाइका अरोड़ा की ये मैजिकल ड्रिंक महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद है, क्योंकि ये पीरियड्स के दर्द और इरेगुलेरिटी को कम करने में मदद करती है।
- प्रेगनेंसी के बाद अगर इस पानी को पिया जाए तो इससे पेट की सफाई होती है और फ्लैट टमी भी पाई जा सकती है।
- ये मैजिकल ड्रिंक इम्यूनिटी बूस्टर का काम करती है, क्योंकि इसमें एंटी इन्फ्लेमेटरी, एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं और बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं।
