Joints Health Oil: जोड़ों के दर्द से परेशान हैं? आयुर्वेदिक डॉक्टर रॉबिन शर्मा ने तिल के तेल और कपूर से बना आसान घरेलू नुस्खा बताया है। इस उपाय से गठिया, सर्वाइकल, साइटिका और पुराने ज्वाइंट पेन में भी राहत मिल सकती है। जानिए तिल के तेल के फायदे।

Sesame Oil to Relieve Joint Pain: हमारे घर में ही इतने उपयोगी चीजें मौजूद होती हैं, जिनके फायदे के बारे में कम लोगों को पता है। उम्र बढ़ने के साथ ही जोड़ों के दर्द की समस्या आम हो जाती है। ऐसे में डॉक्टर लगातार मेडिसिंस खाने की दवा देते हैं। भले ही दवा के सेवन से ज्वाइंट पेन ठीक हो जाता है लेकिन शरीर में साइडइफेक्ट्स भी दिखने लगते हैं। जोड़ों के दर्द से राहत के लिए आयुर्वेदिक डॉक्टर रॉबिन शर्मा ने साधारण घरेलू उपाय बताया है। इस उपाय की मदद से पुराने से पुराने ज्वाइंट्स पेन में राहत मिलेगी। जानिए कैसे जोड़ों के दर्द से राहत पा सकते हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

तिल के तेल में क्या मिलाने से ज्वाइंट्स पेन होता है ठीक?

View post on Instagram

एक कांच के जार में तिल का तेल भरें और कुछ मात्रा में कपूर मिलाएं। अब इसे कुछ दिनों तक ऐसे ही रखे रहने दें ताकि तिल के तेल में कपूर मिल जाए। डॉक्टर रॉबिन शर्मा कहते हैं कि कुछ ही दिनों में ज्वाइंट्स पेन को ठीक करने का तेल तैयार हो जाएगा। अब इस तेल को दर्द वाले स्थान में लगाकर थोड़ी देर मसाज करें। ऐसा करने से जोड़ों के दर्द में राहत मिलेगी। जोड़ों का दर्द, गठिया, सर्वाइकल साइटिया आदि के दर्द और सूजन को ठीक करने में तिल का तेल मदद करेगा।

और पढ़ें: कॉफी से दांत हो जाते हैं पीले? डेंटिस्ट ने बताया एक आसान तरीका, हमेशा रहेंगे मोती जैसे सफेद दांत

तिल के तेल में क्या खासियत होती है?

  1.  तिल के तेल में एंटी इंफ्लामेटरी गुण होते हैं, जो सूजन को कम करने का काम करते हैं। 
  2. तेल में पाए पाने वाले मिनिरल्स के कारण तिल का तेल बोंस के लिए फायदेमंद साबित होता है। इससे बोंस मजबूत होते हैं।
  3. तेल शरीर के अंदर पहुंचकर मसल्स को नरिशमेंट देता है और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है।
  4. तिल के तेल से मसाज करने से टाइट मसल्स ढीली होती हैं और जोड़ों को आराम पहुंचता है।

और पढ़ें: Period Pain Relief Drink: पीरियड दर्द में पिएं 5 ड्रिंक, बिना दवा के मिलेगा आराम