मूसली और ओट्स, दोनों हेल्दी ब्रेकफास्ट हैं, लेकिन कौन सा ज़्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के बीच अंतर, पोषण, फायदे और नुकसान।

आजकल के बीजी लाइफ में लोग सुबह मूसली और ओट्स ब्रेकफास्ट के रूप में खाते हैं। मूसली और ओट्स दोनों ही हेल्दी ऑप्शन है लेकिन क्या आपको पता है दोनों के बीच का अंतर, दोनों में किसे और कब नहीं खाना चाहिए, यदि नहीं तो चलिए इस लेख में जानते हैं, कि दोनों में कौन बढ़िया और ज्यादा फायदेमंद है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मूसली और ओट्स दोनों में कौन है बेहतर?

1. पोषण के आधार पर तुलना

मूसली:

  • मूसली में ओट्स, ड्राई फ्रूट्स, बीज, और शहद या चीनी मिला होता है।
  • यह फाइबर और विटामिन का अच्छा स्रोत है लेकिन इसमें शुगर और कैलोरी की मात्रा ज्यादा हो सकती है।
  • प्री-पैकेज्ड मूसली में अक्सर एडेड शुगर होती है।

ओट्स:

  • यह 100% साबुत अनाज से बना होता है और फाइबर, प्रोटीन, और आयरन का बेहतरीन स्रोत है।
  • इसमें कोई अतिरिक्त शुगर नहीं होती, जिससे यह वजन घटाने के लिए आदर्श है।
  • ओट्स ग्लूटेन-फ्री होते हैं, जो उन्हें संवेदनशील पेट वाले लोगों के लिए बेहतर विकल्प बनाते हैं।

2. स्वास्थ्य पर प्रभाव

मूसली:

  • फायदेमंद: मूसली में मौजूद ड्राई फ्रूट्स और बीज से एंटीऑक्सीडेंट और स्वस्थ फैट मिलता है।
  • नुकसान: बाजार में मिलने वाली मूसली में शुगर और कैलोरी का स्तर अधिक हो सकता है।

ओट्स:

  • फायदेमंद: ओट्स में सॉल्युबल फाइबर होता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने, दिल को स्वस्थ रखने और वजन कंट्रोल करने में मदद करता है।
  • नुकसान: बिना किसी अन्य सामग्री के केवल ओट्स थोड़ा बेस्वाद हो सकते हैं, इसलिए इसे लोग कम खाना पसंद करते हैं। टेस्ट के लिए आप मसला ओट्स खा सकते हैं।

3. वजन घटाने के लिए कौन बेहतर है?

ओट्स:

लो कैलोरी और बिना शुगर के होने के कारण यह वजन घटाने के लिए सही विकल्प है।

मूसली:

अगर घर पर बिना एडेड शुगर के बनाया गया हो, तो मूसली भी वजन घटाने में मददगार हो सकता है।

कांजी सबके लिए नहीं! इन लोगों के लिए बन सकती है परेशानी का कारण

4. डायबिटीज के लिए कौन सही है?

ओट्स:

यह ब्लड शुगर को स्थिर रखने के लिए बेहतर है क्योंकि इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है।

मूसली:

अगर शुगर-फ्री मूसली हो, तो इसे भी डायबिटीज मरीज खा सकते हैं।

5. सुबह के ब्रेकफास्ट के लिए क्या चुनें?

  • अगर आप वजन घटाना चाहते हैं या डायबिटीज के मरीज हैं, तो ओट्स सही विकल्प हैं।
  • अगर आप एनर्जी-रिच और स्वादिष्ट नाश्ता चाहते हैं, तो मूसली बेहतर है, लेकिन शुगर-फ्री विकल्प चुनें।
  • आप ओट्स में ड्राई फ्रूट्स और शहद मिलाकर इसे मूसली जैसा बना सकते हैं, ताकि यह हेल्दी और स्वादिष्ट दोनों हो।

कोई दवा-दारू नहीं, गट हेल्थ होगा एकदम दुरुस्त, खाने में शामिल करें ये 5 चीजें