Navratri Diet for Weight Loss up to 5 kg: वेट लॉस डाइट से शारदीय नवरात्रि 2025 में वजन घटाएं। जानिए न्यूट्रीशनिस्ट द्वारा बताए गए 9 दिन के नवरात्रि व्रत डाइट प्लान, हेल्दी फूड आइडियाज और वेट लॉस टिप्स जिनसे आप 5 किलो तक वजन कम कर सकती हैं।

Navratri weight loss diet: शारदीय नवरात्रि आज यानि कि 22 सितंबर से शुरू है। नवरात्रि के नौ दिन लोग देवी माता की आराधना के लिए व्रत रहते हैं और उनकी पूजा करते हैं। अगर आप भी नवरात्रि में व्रत रह रही हैं, तो नवरात्रि की डाइट से ही वजन कम कर सकती हैं। कुछ लोग नवरात्रि में बहुत ज्यादा तेल वाला खाना खाते हैं, जिसके कारण से कम खाने पर भी वेट बढ़ता है। न्यूट्रीशनिस्ट डॉक्टर शिखा सिंह ने ऐसी डाइट प्लान के बारे में बताया, जिसे अपनाकर 9 दिनों में 5 किलो तक वेट लॉस किया जा सकता है। अगर आप भी नवरात्रि के दौरान वेट लॉस करना चाहती हैं, तो न्यूट्रीशनिस्ट के बताएं इस डाइट प्लान को फॉलो कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि 9 दिन तक सुबह से शाम तक क्या डाइट लेने से वजन कम होगा।

View post on Instagram

व्रत के दौरान किन फूड्स से होता है वेट गेट?

डॉ शिखा सिंह कहती हैं कि व्रत के दौरान अक्सर लोग साबूदाना से लगाकर आलू तक में अधिक मात्रा में घी का इस्तेमाल करते हैं। इस कारण से शरीर को बहुत ज्यादा फैट और कार्ब मिलता है। इन सब कारणों से नवरात्रि में वेट लॉस होने के बजाय वजन बढ़ने लगता है। अगर नवरात्रि में प्रोटीन के साथ ही कार्ब का सही बैलेंस रखा जाए, तो आसानी से वेट लॉस किया जा सकता है।

और पढ़ें: वेट लॉस का पक्का इलाज! बिना भूख दबाए वजन घटाएगा नया इंजेक्शन RES-010

नवरात्रि में वेट लाॉस डाइट क्या लें?

  1. सुबह की शुरुआत नींबू पानी के साथ करें। आप गुनगुना पानी भी पी सकती हैं।
  2. नाश्ते में फाइबर, प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम युक्त समा के चावल को वेजिटेब्स के साथ खाया जा सकता है।
  3. करीब 1 से 2 घंटे बाद आप अपने पसंदीदा फ्रूट्स में सेधा नमक मिलाकर खाएं। 1 फल खाने से बेहतर है कि आप विभिन्न फलों मिलाकर खाएं।
  4. लंच में आप विभिन्न प्रकार के आटे जैसे कि राजगिरा,कुट्टू के आटे, सिंघाड़े आटे में किसी की भी पूड़ी या परांठा बनाएं। साथ में पनीर ग्रेवी बनाकर खाएं।
  5. स्नैक्स में मखाना को ड्राई रोस्ट करके चाय के साथ खाया जा सकता है। इससे पेट भी फुल फील करेगा और शरीर को न्यूट्रिएंट्स भी मिलेंगे।
  6. आप रात को सोने से पहले अजवाइन का पानी पी सकते हैं।

और पढ़ें: वेट लॉस का सिंपल साइंस हैं ये 3 ट्रिक, बिना झंझट 6 महीने में लड़की ने घटाया 13 किलो वजन