- Home
- Lifestyle
- Health
- Period Myths And Facts: दादी-नानी क्यों पीरियड्स में बाल धोने से मना करती हैं, क्या बांझपन से जुड़ा कनेक्शन?
Period Myths And Facts: दादी-नानी क्यों पीरियड्स में बाल धोने से मना करती हैं, क्या बांझपन से जुड़ा कनेक्शन?
Menstruation Myths And Facts: पीरियड्स को लेकर महिलाओं के बीच कई तरह की बातें फैली हुई हैं। आमतौर पर हर महिला पीरियड्स के दौरान बाल धोने से बचती हैं। दादी-नानी से लेकर मां तक से वो ये सुनती आती हैं कि पीरियड्स के 3 दिन तक बाल बिल्कुल नहीं धोने चाहिए।

बचपन से लेकर बड़े होने तक हम पीरियड्स के दौरान ये ना करो, वो ना करो..जैसी इतनी बातें सुन लेते हैं कि वो जहन में बस जाता है। बड़े होने तक भी हम उसे फॉलो करते आते हैं, बिना ये सोचें कि क्या इसमें कोई साइंस है या फिर यह मिथक है। बाल नहीं धोना भी इसी मिथक से जुड़ा है। आइए जानते हैं इस सोच के पीछे का सच और मेडिकल फैक्ट्स।
बाल धोने से नहीं होता है कोई साइड इफेक्ट
कहा जाता है कि पीरियड्स के चौथे या पांचवें दिन से पहले बाल नहीं धोने चाहिए, लेकिन विज्ञान इससे बिल्कुल अलग बात कहता है। मेडिकल साइंस के मुताबिक, पीरियड्स के पहले दिन से ही बाल धोना पूरी तरह सुरक्षित है। इससे न तो सेहत पर कोई असर पड़ता है और न ही ब्लीडिंग या फर्टिलिटी से जुड़ी कोई समस्या होती है। बल्कि इस समय साफ-सफाई (हाइजीन) और भी ज्यादा जरूरी होती है।
मिथक बनाम सच्चाई
मिथक 1: पीरियड्स में बाल धोने से ब्लीडिंग रुक जाती है।
सच्चाई: ब्लीडिंग गर्भाशय (यूटेरस) से जुड़ी प्रक्रिया है, इसका बाल धोने से कोई लेना-देना नहीं है।
मिथक 2: पीरियड्स में बाल धोने से बांझपन हो जाता है।
सच्चाई: यह पूरी तरह गलत है। बाल धोने से भविष्य में प्रेग्नेंसी पर कोई असर नहीं पड़ता। पीरियड्स में बाल धोने से बिल्कुल बांझपन नहीं होता है।
मिथक 3: गर्म पानी से नहाने पर खून जम जाता है।
सच्चाई: गर्म पानी से नहाने से मांसपेशियां रिलैक्स होती हैं और पीरियड क्रैम्प्स में राहत मिलती है।
पीरियड्स में नहाने और बाल धोने के फायदे
पीरियड्स के दौरान शरीर का तापमान बदलता है और पसीना ज्यादा आता है। नहाने से शरीर साफ रहता है और इंफेक्शन का खतरा कम होता है। इसके अलावा गर्म पानी से नहाने से पेट और कमर दर्द में आराम मिलता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। नहाने से चिड़चिड़ापन कम होता है और फ्रेश महसूस होता है।
इसे भी पढ़ें:
Face Puffiness: सुबह उठते ही चेहरा दिखता है फूला हुआ, तो इन 3 चीजों का करें सेवन
कॉफी से 40% तक कम होता है इस बीमारी का खतरा, स्टडी में खुलासा