Skin Care: फेमस यूट्यूबर और एक्ट्रेस प्राजक्ता कोली बेहद खूबसूरत हैं। अपनी सुंदरता को बनाए रखने के लिए वे महंगे प्रोडक्ट्स की जगह किचन में मौजूद चीजों से फेस मास्क बनाकर लगाती हैं। आइए जानते हैं उनकी ग्लोइंग स्किन का राज।

Prajakta Koli Skin Care Tips: प्राजक्ता कोली फेमस यूट्यूबर हैं और अपनी ग्लोइंग और नेचुरल स्किन के लिए जानी जाती हैं। उनकी स्किन के पीछे कोई महंगे सीरम या लग्जरी ब्यूटी ट्रीटमेंट नहीं, बल्कि एक बेहद आसान घरेलू नुस्खा है, जो आपकी किचन में ही मिल जाएगा। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वो कैसे अपने स्किन का ख्याल रखती हैं। तो चलिए जानते हैं, कैसे एक्ट्रेस अपने स्किन का ख्याल रखती हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

उन्होंने कहा,' बेसन, हल्दी, दही और शहद यह मेरे स्किन के लिए मैजिक की तरह काम करता है। इसे मिलाकर पेस्ट बना लीजिए और चेहरे पर लगाइए। आप चाहें तो बेसन की जगह थोड़ा चावल का आटा (rice flour) भी डाल सकते हैं। यह अब तक का सबसे अच्छा स्क्रब है जो मैंने इस्तेमाल किया है।

इस स्क्रब के फायदे

यह चार नेचुरल इंग्रीडिएंट्स वाला DIY स्क्रब स्किन को डीपली क्लीन, सॉफ्ट और ब्राइट बनाता है। आइए बताते हैं ये फेस स्क्रब कैसे स्किन पर काम करता है।

  • बेसन (Gram flour): स्किन से डेड सेल्स हटाता है और चेहरे को निखार देता है।
  • हल्दी (Turmeric): एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरी होती है, जो स्किन की जलन और दाग-धब्बों को कम करती है।
  • दही (Yoghurt): इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड स्किन को मॉइश्चर देता है और उसे टाइट रखता है।
  • शहद (Honey): नेचुरल मॉइश्चराइज़र और एंटी-बैक्टीरियल है, जो स्किन को स्मूद और हेल्दी बनाता है।

कैसे बनाएं और लगाएं स्क्रब

एक बाउल में बराबर मात्रा में बेसन, हल्दी, दही और शहद मिलाएं। इसे चिकना पेस्ट बना लें। चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट तक सूखने दें।

फिर हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मसाज करें। गुनगुने पानी से धो लें। इसे हफ्ते में 1 या 2 बार इस्तेमाल कीजिए।

क्यों है यह स्क्रब खास?

इस DIY स्क्रब की सबसे बड़ी खूबी यह है कि यह सस्ता, नेचुरल और केमिकल-फ्री है। आज जहां ब्यूटी रूटीन में हजारों रुपये खर्च होते हैं, वहीं यह घरेलू उपाय आपकी स्किन को अंदर से हेल्दी और ग्लोइंग बनाता है।

और पढ़ें: Glowing Skin Face Pack: सिर्फ ₹5 के चावल में मिलाएं 1 जादुई चीज, दुनिया देखती रह जाएगी चेहरे का ग्लो

सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या घरेलू स्क्रब स्किन के लिए सुरक्षित हैं?

हां, अगर नेचुरल इंग्रीडिएंट्स से बनाए जाएं तो यह स्किन को बिना नुकसान पहुंचाए साफ करते हैं।

कितनी बार इस्तेमाल करें?

हफ्ते में एक या दो बार काफी है। ज्यादा स्क्रबिंग करने से स्किन ड्राई या इरिटेट हो सकती है।

क्या हर स्किन टाइप के लिए ये ठीक है?

हां, लेकिन अगर आपकी स्किन ड्राई है तो ज्यादा शहद या दही मिलाएं। ऑयली स्किन के लिए थोड़ा नींबू रस डाल सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: क्रैश डाइट की नहीं जरूरत, चाहत खन्ना जैसी अपनाएं आयुर्वेदिक ट्रिक