महिलाओं की गर्भ निरोधक गोलियों के बारे में तो आपने खूब पढ़ा और देखा होगा, लेकिन आज हम आपको बताते हैं कि किस तरह से पुरुषों के लिए गर्भनिरोधक गोलियां बनाई जा रही हैं।

हेल्थ डेस्क : अनचाहे गर्भ से बचने के लिए पुरुष जहां कंडोम का इस्तेमाल करते हैं, तो वहीं महिलाएं गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन करती हैं। लेकिन कई बार यह गर्भनिरोधक गोलियां महिलाओं के लिए हानिकारक भी हो सकती हैं। जिसका सेवन नियमित रूप से नहीं करना चाहिए। इस बात को ध्यान में रखते हुए अब अमेरिका के कुछ वैज्ञानिक पुरुषों की गर्भनिरोधक गोली बनाने पर काम कर रहे हैं। जिसका परीक्षण हाल ही में चूहों पर भी किया गया और इसके हैरान कर देने वाले निष्कर्ष सामने आए...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कहां हुई रिसर्च

अमेरिका के वील कार्नेल मेडिसिन के वैज्ञानिकों ने पुरुषों के लिए गर्भनिरोधक गोलियां पर निरीक्षण किया। अभी तक पुरुषों के लिए गर्भनिरोधक में एकमात्र तरीका कंडोम ही रहा है। इससे पहले भी कई बार पुरुषों पर गर्भनिरोधक गोलियों का शोध हो चुका है, लेकिन इसके साइड इफेक्ट देखते हुए इसे रोक दिया गया था। हाल ही में हुई स्टडी में इसके पॉजिटिव रिजल्ट सामने आए।

ढाई घंटे तक इनएक्टिव रहा स्पर्म

नेचर कम्युनिकेशंस मैगजीन में छपी एक शोध के मुताबिक sAC अवरोधक की खुराक TDI-11861 चूहों के शुक्राणुओं को ढाई घंटे तक रोक देती है, जिसके इस्तेमाल से सेक्स के दौरान चूहों के शुक्राणु निष्क्रिय हो जाते हैं और प्रेगनेंसी का खतरा नहीं होता है। अमेरिका के साइंटिस्ट ने TDI-11861 की खुराक लेने वालों मेल चूहों को फीमेल चूहों के साथ रखा। जिन्होंने 52 अलग-अलग तरह से सेक्स किया, लेकिन इसके बाद भी इसके रिजल्ट नेगेटिव रहे और मादा चूहा गर्भवती नहीं हुई।

पुरुषों पर कैसे काम करेगी दवा

वैज्ञानिकों का कहना है कि हमारी यह गोली 30 मिनट से 1 घंटे के अंदर काम करती है। जिसमें शुक्राणुओं की संख्या कम हो जाती है और इससे अनचाहे गर्भ से बचा जा सकता है। अभी तक इसके कोई साइड इफेक्ट सामने नहीं आए हैं। उन्होंने कहा कि चूहों के सफल परीक्षण के बाद अब वह मनुष्य पर इसका ट्रायल करने को लेकर काम कर रहे हैं। अगर यह परीक्षण सही रहा तो पुरुषों के लिए भी गर्भनिरोधक गोलियां बाजार में आ जाएंगी।

और पढ़ें- सिंगर सेलिना गोमेज लुपस से हैं पीड़ित, जानें कितनी खतरनाक है ये बीमारी