साउथ और बॉलीवुड स्टार श्रुति हासन ने अपने खाने-पीने के राज़ खोले। जानिए वो ब्रेकफास्ट क्यों स्किप करती हैं और उनका चीट मील क्या है।

हेल्थ डेस्क. बॉलीवुड और साउथ फिल्मों की फेमस अदाकारा श्रुति हासन अपने फिटनेस और यंग लुक के लिए हमेशा चर्चा में रहती हैं। वो खुद को फिट रखने के लिए ना सिर्फ एक्सरसाइज पर फोकस करती हैं, बल्कि हेल्दी डाइट भी लेती हैं। एक इंटरव्यू में कमल हासन की बेटी ने अपने फिटनेस सीक्रेट्स और डाइट रूटीन के बारे में खुलकर बात की थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ब्रेकफास्ट स्किप करना पसंद करती हैं श्रुति

श्रुति हासन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो अक्सर ब्रेकफास्ट स्किप कर देती हैं। हालांकि वो मानती है कि ऐसा करना बिल्कुल आइडियल नहीं है। सुबह की पहली मिल हेल्दी होनी चाहिए और उसे जरूर लेना चाहिए। वो बताती है कि ब्रेकफास्ट में वो ग्लूटेन-फ्री टोस्ट या सीरियल खाना पसंद करती है। इसके साथ वो ग्रीन जूस लेती हैं।

इसे भी पढ़ें:प्रोटीन से भरा है छोटा सा दिखने वाला भूरा दाना, इन 4 बीमारियों के लिए रामबाण

लंच और डिनर में हल्का खाना पसंद

श्रुति लंच में सलाद और सैंडविच लेना पसंद करती हैं। डिनर भी हल्का रखना पसंद करती हैं, लेकिन अगर वह ब्रेकफास्ट स्किप कर देती हैं तो डिनर थोड़ा होता है। स्नैक्स में वह नट्स खाती हैं और ग्लूटेन-फ्री रोटियां पसंद करती हैं क्योंकि उन्हें ग्लूटेन इनटॉलरेंस है।

क्या है श्रुति का चीट मील

श्रुति दूसरे एक्टर एक्ट्रेस की तरह चीट मिल में फास्ट फूड शामिल नहीं करती हैं। उन्हें चीट मील में चावल, सांभर, सदम और आलू की सब्जी खाना बहुत पसंद है।

और पढ़ें:डेटिंग का मजा लें बिना ऑब्सेस हुए, ये 6 ट्रिक्स आएंगी काम

नॉन-वेज खाती हूं लेकिन

श्रुत हासन बताती हैं कि उन्हें पहले सी फूड खाना पसंद था। लेकिन बाद में शेलफिश से एलर्जी हो गई। जिसकी वजह से वो काफी सैड हो गई थी। हालांकि अदाकारा नॉनवेज होते हुए भी ज्यादा मीट खाना पसंद नहीं करती हैं। श्रुति ने कहा, "मैं नॉन-वेजिटेरियन हूं, लेकिन मुझे सीफूड या चिकन या मटन की जरूरत नहीं होती। हालांकि मुझे मटन और कैवियार बहुत पसंद है। आलू मेरी फेवरेट सब्जी है।"

कुक्ड और रॉ वेजिटेबल्स दोनों की शौकीन

श्रुति को पकी हुई और कच्ची दोनों तरह की सब्जियां पसंद हैं, खासकर भारतीय तरीके से बनी सब्जियां। उन्हें घी पसंद है, लेकिन वह नारियल तेल को प्रॉयरिटी देती हैं।

टी-लवर हैं श्रुति, कॉफी से रहती हैं दूर

श्रुति कॉफी नहीं पीतीं, बल्कि दिन में दो से तीन कप चाय पीना पसंद करती हैं, जिसमें इंग्लिश ब्रेकफास्ट और फ्रूट-फ्लेवर्ड चाय शामिल हैं। उन्हें आइसक्रीम भी बेहद पसंद है। हेल्दी डाइट के अलावा एक्ट्रेस वर्कआउट करना पसंद करती हैं।