MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Health
  • Kidney Health Tips: किडनी को रखना है फिट? तो आज ही अपनाएं ये 6 आदतें

Kidney Health Tips: किडनी को रखना है फिट? तो आज ही अपनाएं ये 6 आदतें

आजकल कम उम्र में भी लोगों को किडनी की बीमारियां हो रही हैं। इसकी एक बड़ी वजह हमारी खराब लाइफस्टाइल और गलत खान-पान है। हम आपको कुछ ऐसी आदतों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप किडनी की बीमारियों से बच सकते हैं।

2 Min read
Author : Chanchal Thakur
Published : Jun 13 2026, 10:10 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
खान पान पर दें ध्यान
Image Credit : Getty

खान-पान पर दें ध्यान

बहुत ज्यादा प्रोसेस्ड और हाई-प्रोटीन वाला खाना आपकी किडनी पर दबाव डालता है। इससे किडनी खराब होने का खतरा बढ़ता है। अपनी डाइट में फल, सब्जियां और अनाज जरूर शामिल करें।

रोचक फैक्ट: किडनी हर दिन लगभग 180 लीटर खून फ़िल्टर करती है। आपकी दोनों किडनियां मिलकर रोज़ाना करीब 180 लीटर रक्त को फ़िल्टर करती हैं, लेकिन इसका अधिकांश हिस्सा दोबारा शरीर में वापस अवशोषित हो जाता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
सप्लीमेंट्स का इस्तेमाल सोच-समझकर
Image Credit : Getty

सप्लीमेंट्स का इस्तेमाल सोच-समझकर

कई लोग फिट रहने के लिए सप्लीमेंट्स लेते हैं। लेकिन बहुत ज्यादा सप्लीमेंट्स का इस्तेमाल आपकी किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है। डॉक्टर से पूछे बिना कोई सप्लीमेंट न लें।

रोचक फैक्ट: एक किडनी के सहारे भी सामान्य जीवन जिया जा सकता है। कई लोग जन्म से एक किडनी के साथ पैदा होते हैं या किडनी डोनेट करने के बाद भी पूरी तरह स्वस्थ जीवन जीते हैं।

36
खूब पानी पिएं
Image Credit : Gemini

खूब पानी पिएं

जब आप भरपूर पानी पीते हैं, तो शरीर से गंदगी बाहर निकलती है। इससे किडनी को शरीर साफ करने में मदद मिलती है। इसलिए, दिन भर थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहना चाहिए।

रोचक फैक्ट: किडनी सिर्फ़ यूरिन नहीं बनाती। यह रक्तचाप नियंत्रित करने, लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करने और शरीर में कैल्शियम के संतुलन को बनाए रखने वाले हार्मोन भी बनाती है।

46
लक्षणों को नजरअंदाज न करें
Image Credit : Getty

लक्षणों को नजरअंदाज न करें

अगर आपको किडनी की बीमारी से जुड़ा कोई भी लक्षण दिखे, तो तुरंत डॉक्टर से मिलें। अक्सर लोग बीमारी बढ़ने पर ही ध्यान देते हैं, जो खतरनाक हो सकता है।

रोचक फैक्ट: किडनी में दर्द हमेशा किडनी की बीमारी का संकेत नहीं होता। पीठ या कमर के हिस्से में होने वाला दर्द अक्सर मांसपेशियों या रीढ़ की समस्या से भी जुड़ा हो सकता है। कई गंभीर किडनी रोग शुरुआती चरण में बिना दर्द के होते हैं।

56
पेनकिलर का ज्यादा इस्तेमाल
Image Credit : Getty

पेनकिलर का ज्यादा इस्तेमाल

बहुत ज्यादा दर्द निवारक यानी पेनकिलर दवाएं खाने से किडनी खराब हो सकती है। कोई भी दर्द होने पर डॉक्टर की सलाह के बाद ही दवा लें।

रोचक फैक्ट: किडनी की बीमारी लंबे समय तक बिना लक्षण रह सकती है। किडनी की कार्यक्षमता 70-80% तक कम होने के बाद भी कई लोगों को कोई स्पष्ट लक्षण महसूस नहीं होते। इसलिए नियमित स्वास्थ्य जांच बहुत महत्वपूर्ण है।

66
तनाव को कंट्रोल करें
Image Credit : Getty

तनाव को कंट्रोल करें

पूरी नींद न लेना, एक्सरसाइज न करना और ज्यादा तनाव लेना, ये सब मेटाबॉलिज्म पर असर डालते हैं। इसका सीधा असर आपकी किडनी की सेहत पर भी पड़ सकता है।

किडनी के रोचक फैक्ट: किडनी में लगभग 10 लाख (1 मिलियन) नेफ्रॉन होते हैं, जो खून को साफ करने वाली सूक्ष्म फ़िल्टरिंग इकाइयां हैं। दोनों किडनियों में मिलाकर इनकी संख्या करीब 20 लाख होती है।

About the Author

CT
Chanchal Thakur
चंचल ठाकुर। मीडिया जगत में इनको 4 साल से ज्यादा अनुभव है। सितंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर लाइफ स्टाइल बीट पर काम कर रही हैं। 2021-22 में अमर उजाला, 2023-24 में दैनिक जागरण संस्थान की वेबसाइट हर जिंदगी में ये काम कर चुकी हैं। पत्रकारिता में इनके पास BAJMC और MA की डिग्री है। लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेन्डिंग और धर्म से जुड़ी खबरों में इनका इंट्रेस्ट है। इनसे chanchal.singh@asianetnews.in के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है।
स्वास्थ्य समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
गर्मियों में बच्चे की स्किन में बन रहे हैं सफेद पैच? 4 स्टेप में करें चाइल्ड स्किन केयर
Recommended image2
सेहत का खजाना है उबला केला, बच्चों से लेकर बुजुर्गो तक को पहुंचाता है 5 जबरदस्त फायदे
Recommended image3
जिम में हद से ज़्यादा कसरत पड़ सकती है भारी, 23 साल के लड़के की किडनी फेल
Recommended image4
इम्यूनिटी से लेकर ग्लोइंग स्किन तक, मानसून में जामुन खाने से मिलते हैं ये 5 फायदे
Recommended image5
बार-बार लैब जाने का झंझट खत्म ! ₹1000 से कम में लाएं शुगर टेस्ट मशीन
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved