वेट लॉस के लिए नहीं जूझना पड़ेगा घंटों, हफ्ते में 2 वर्कआउट बना देंगे एकदम FIT
Weekly workout Tips: अगर एक्सरसाइज के लिए टाइम नहीं है, तो बस दो एक्सरसाइज से भी महिलाओं की सेहत में सुधार हो सकता है। रोजाना 10 मिनट के 3 सेशन आपको फैट से फिट बना सकते हैं।

महिलाओं के लिए सिर्फ 2 एक्सरसाइज
शरीर को एक्टिव और मज़बूत रखना एक्सरसाइज करने के मुख्य कारण हैं। कुछ लोग शरीर को स्वस्थ रखने और शेप में रहने के लिए एक्सरसाइज करते हैं। लेकिन हर कोई एक्सरसाइज के लिए अलग से समय नहीं निकाल पाता, खासकर महिलाएं घर और ऑफिस के कामों में इतनी व्यस्त रहती हैं कि उन्हें एक्सरसाइज के लिए समय ही नहीं मिलता। डॉक्टर सलाह देते हैं कि स्वस्थ जीवन के लिए रोज़ाना कम से कम 30 मिनट कोई न कोई शारीरिक गतिविधि ज़रूर करनी चाहिए। इस पोस्ट में जानेंगे कि हफ़्ते में 2 एक्सरसाइज महिलाओं की सेहत के लिए कैसे फायदेमंद हो सकती हैं।

डॉक्टर ने दी सलाह
लेखिका मेल रॉबिंस ने अपने पॉडकास्ट में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ वोंडा रिट्टी से महिलाओं के लिए एक्सरसाइज के बारे में पूछा, तो उन्होंने दो तरह की एक्सरसाइज बताईं, जो आसान और असरदार हैं। महिलाएं अपने व्यस्त हफ़्ते में इन्हें कर सकती हैं।
एक्टिव रहने के लिए वॉकिंग
वॉकिंग एक आसान एक्सरसाइज है जो आपको एक्टिव रखती है। अगर आपकी लाइफस्टाइल ज़्यादा बैठे रहने वाली है, तो उसे बदलने और सेहत सुधारने के लिए वॉकिंग सबसे अच्छा विकल्प है। अपने बिज़ी दिनों में वॉकिंग के लिए समय निकालने से मन शांत और हल्का रहता है। हफ़्ते में कम से कम 3 घंटे वॉक करना अच्छा होता है। इन 3 घंटों को 45 मिनट के सेशन में बाँट सकते हैं। हफ़्ते में 4 दिन तेज़ वॉक करनी चाहिए। इससे आपका शरीर एक्टिव रहेगा और मांसपेशियां मज़बूत होंगी।
वेट ट्रेनिंग से मिलेगी मजबूती
ज़्यादातर महिलाएं वेट ट्रेनिंग से बचती हैं। कई महिलाओं को लगता है कि वेट ट्रेनिंग सिर्फ़ पुरुषों के लिए है। लेकिन वेट ट्रेनिंग महिलाओं के शरीर को मज़बूत बनाने में बहुत ज़रूरी है। हफ़्ते में कम से कम दो बार ज़्यादा वज़न उठाकर एक्सरसाइज करनी चाहिए। शुरुआत में कम वज़न से करें और फिर धीरे-धीरे वज़न बढ़ाएं। हफ़्ते में 2-3 दिन वेट ट्रेनिंग कर सकते हैं।
सिर्फ 10 मिनट है फिटनेस के पर्याप्त
एक्सरसाइज के लिए 1-2 घंटे निकालने की ज़रूरत नहीं है। रोज़ सुबह 10 मिनट, दोपहर 10 मिनट और शाम 10 मिनट, यानी 3 सेशन में 30 मिनट वॉक करना काफ़ी है। हफ़्ते में 2 दिन वेट ट्रेनिंग के लिए 30 मिनट या कम से कम 15 मिनट निकाल सकते हैं। 3-3-3 नियम अपना सकते हैं, यानी 3 अलग-अलग एक्सरसाइज, 3 सेट। इससे आपकी सेहत में बहुत बड़ा बदलाव आएगा। शुरुआत में थोड़ी मुश्किल होगी, लेकिन आदत पड़ने पर यह आसान हो जाएगा।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

