Yoga Day 2025: पावर योगा, रोप योगा और साधारण योगा में क्या अंतर है? जानिए कौन-सा योग किसके लिए फायदेमंद है और आपकी सेहत और मानसिक शांति के लिए कौन-सा योग चुने।

योगा शरीर को तंदुरस्त रखने के साथ ही आंतरिक शांति प्रदान करता है। यहां तक डॉक्टर भी मेडिटेशन करने की सलाह देते हैं। आजकल ज्यादतर लोग योगासन तो करते हैं लेकिन उन्हें योग से जुड़ी बेसिक बाते पता नहीं होती है। आप योग को अच्छे से जानते होंगे तो पावर योगा, रोप योगा और साधारण योग के बारे में सुना होगा लेकिन क्या सभी सोचा है ये क्या है ? और ये एक-दूसरे से कितना अलग है। अगर नहीं जानते हैं तो चलिए हम आपको बताते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1) पावर योगा क्या होता है?

पावर योगा इंटेंस ट्रेनिंग का हिस्सा है। जो बहुत तेज और जोशीला होता है। जो लोग शारीरिक ताकत, शहनशीलता और स्टैमिना बढ़ाना चाहते हैं। वह इसे करते हैं। इस योग के तहत एक आसान से दूसरे आसान में जाने के लिए बहुत कम वक्त मिलता है। कई लोग इसे वर्कआउट भी समझते है। इसमें पसीना ज्यादा आता है। जिससे फिटनेस बनी रहती है और मसल्स मजबूत होती है।

2) रोप योगा क्या है?

रोप योगा भी ट्रेनर करते है। इसमें दीवार में बंधी रस्सियों के सहारे शरीर को सहारा दिया जाता है। इस दौरान योग आसान भी करने होते हैं। इस तरह बॉडी स्ट्रेच होती है। जिन लोगों को ग्रिप मजबूत करनी होती है। वह अक्सर इसे चुनते हैं। ये बॉडी पोश्चर को सुधारने के साथ, शरीर में लचीलापन और संतुलन लाती है। ये योग हर जगह नहीं सिखाया जाता है। इसके लिए खास ट्रेनिंग लेनी पड़ती है।

3) साधारण योगा के फायदे

जो लोग मन को शांत करना चाहते हैं। उन्हें अक्सर पारंपरिक और साधारण योगा करने की सलाह दी जाती है। ये धीरे-धीरे आराम से किया जाता है। साथ ही हर आसान के बाद थोड़ा ब्रेक होता है। ये शरीर में सुंतलन तो लाता ही है। साथ ही हेल्थ को भी ठीक रखता है। इस योग को बच्चों से लेकर बड़े तक हर कोई कर सकता है।