Blood Donor: हर साल 14 जून को वर्ल्ड ब्लड डोनर डे मनाया जाता है। जानें ब्लड डोनेशन से जुड़े मिथक और फैक्ट्स, जैसे क्या हाई ब्लड प्रेशर या दवा लेने वाले लोग रक्तदान कर सकते हैं या नहीं। 

World Blood Donor Day: हर साल 14 जून को वर्ल्ड ब्लड डोनर डे मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों के बीच में ब्लड डोनेशन के प्रति जागरूकता फैलाना है। आज भी लोगों के मन में ब्लड डोनेशन को लेकर एक नहीं बल्कि कई मिथक रहते हैं। अगर आप भी ब्लड डोनेट करने जा रहे हैं तो उससे जुड़े मिथक और फैक्ट्स की जानकारी होना बेहद जरूरी है। आईए जानते हैं ब्लड डोनेशन से जुड़े कुछ खास मिथक के बारे में।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मिथक: ब्लड डोनेशन करने में बहुत समय लगता है। 

फैक्ट: यह बहुत बड़ा मिथक है। ब्लड डोनेशन करने में मुश्किल से 5 से 10 मिनट लगते हैं। ब्लड डोनेशन की प्रक्रिया में 1 घंटे तक लग जाते हैं। ऐसा इनमें विभिन्न प्रकार के चरण शामिल होने के कारण होता है। सबसे पहले पंजीकरण किया जाता है। उसके बाद व्यक्ति की स्वास्थ्य जांच होती है। स्वास्थ्यकर्ता व्यक्ति से उनकी हेल्थ हिस्ट्री के बारे में कुछ जरूरी सवाल पूछते हैं। तापमान के साथ ही नड़ी, ब्लड प्रेशर और हीमोग्लोबिन आदि की जांच की जाती है। फिर कुछ ही मिनटों में रक्तदान हो जाता है। 

मिथक:ब्लड डोनेशन से शरीर में बहुत दर्द होता है। 

फैक्ट: ब्लड डोनेशन करने पर सिर्फ सुई की चुभन महसूस होती है। आपको थोड़ी बहुत और असुविधा महसूस हो सकती है लेकिन यह ज्यादा नहीं होती। कोई भी स्वस्थ्य व्यक्ति आसानी से ब्लड डोनेट कर सकता है।

मिथक: कॉमन ब्लड ग्रुप वालों को ब्लड डोनेशन की जरूरत नहीं होती है।

फैक्ट:आपका ब्लड ग्रुप कॉमन हो या फिर रेयर, हर स्थिति में ब्लड डोनेशन करना चाहिए।रेयल ब्लड ग्रुप आसानी से नहीं मिलते इसलिए उनकी आवश्यकता ज्यादा होती है लेकिन कॉमन ब्लड ग्रुप की भी जरूरत पड़ती है। 

मिथक: हाई ब्लड प्रेशर पेशेंट ब्लड डोनेट नहीं कर सकता है।

फैक्ट: सिस्टोलिक (ऊपरी संख्या) 180 या उससे कम और डायस्टोलिक (नीचे की संख्या) 100 की स्थिति में रक्तदान किया जा सकता है। आप इस बारे में डॉक्टर से बात कर सकते हैं।

मिथक: दवा का सेवन करने वाला व्यक्ति ब्लड डोनेट नहीं कर सकता है।

फैक्ट: यह मिथक है की दवा लेने वाला व्यक्ति ब्लड डोनेशन नहीं कर सकता। अगर आप रोजाना किसी दवा का सेवन कर रहे हैं और ब्लड डोनेट करना चाहते हैं तो इस बारे में आपको डॉक्टर से पूछना चाहिए।