Why washing hands is important: हर साल 5 मई को पूरी दुनिया में वर्ल्ड हैंड हाइजीन डे यानी कि विश्व हाथ स्वच्छता दिवस मनाया जाता है। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं कि 1 दिन में आपको कितनी बार हाथ धोने चाहिए।

हेल्थ डेस्क: बीमारियों से बचने के लिए हाथों की स्वच्छता सबसे ज्यादा जरूरी होती है, क्योंकि कई बीमारियां हाथों के जरिए ही हमारे शरीर में चली जाती है। जिसका सबसे बड़ा उदाहरण कोरोना है, इसके जर्म्स हाथों के जरिए हमारे शरीर में चले जाते हैं। ऐसे में हाथों की स्वच्छता के महत्व और इसके बारे में जागरूकता फैलाने करने के लिए हर साल 5 मई को वर्ल्ड हैंड हाइजीन डे (World hygiene day 2023) मनाया जाता है। ऐसे में आइए आज हम आपको बताते हैं 1 दिन में हमें कितनी बार हाथ धोने चाहिए...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वर्ल्ड हैंड हाइजीन डे का इतिहास

2009 में डब्ल्यूएचओ ने जीवन बचाओ- अपने हाथ साफ करो के स्लोगन के साथ पूरी दुनिया में 5 मई को विश्व हाथ स्वच्छता दिवस मनाने की शुरुआत की थी और तब से लेकर आज तक हर साल 5 मई को यह दिन मनाया जाता है, ताकि लोगों को हाथों की स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया जा सके और वायरस, बैक्टीरिया, इन्फेक्शन समेत तमाम बीमारियों से उन्हें बचाया जा सके।

एक दिन में कितनी बार धोने चाहिए हाथ

वैसे तो हाथ धोने का कोई पर्टिकुलर समय नहीं है, आप जब चाहे अपने हाथों को धो सकते हैं। लेकिन इन चीजों के पहले और बाद में आपको हाथ धोना सबसे ज्यादा जरूरी होता है-

1. खाना खाने के पहले और खाना खाने के बाद साबुन से अच्छी तरह से हाथ धोएं।

2. किसी बीमार व्यक्ति से मिलकर आने के बाद अपने हाथों को अच्छी तरह से धोएं।

3. टॉयलेट या शौच जाने के बाद अपने हाथों को अच्छी तरह से धोएं।

4. चेहरा धोने से पहले भी अपने हाथों को साफ करें।

5. डायपर या पैड बदलने से पहले और बदलने के बाद भी हाथों को अच्छी तरह से धोना चाहिए।

6. अगर आप हाथ में छींक देते हैं, खांस देते हैं या नाक साफ करते हैं तो उसके तुरंत बाद हाथ धोएं।

7. किसी पालतू या बाहरी जानवर को छूने के तुरंत बाद हाथ धोएं।

8. कचरे के डस्टबिन छूने के बाद भी हाथ धोना सबसे ज्यादा जरूरी होता है।

और पढे़ं- गर्मी में 7 फूड्स से बना लेनी चाहिए दूरी,नहीं तो लगाने पड़ सकते हैं हॉस्पिटल के चक्कर