- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- Coffee Mug Designs: 150 रुपए में खरीदें सालों साल पिएं, देखें ये ट्रेंडी और ड्यूरेबल कॉफी मग डिजाइन
Coffee Mug Designs: 150 रुपए में खरीदें सालों साल पिएं, देखें ये ट्रेंडी और ड्यूरेबल कॉफी मग डिजाइन
Stylish Coffee Mugs Under 150: कॉफी पीने का मजा तब है जब इसे आर्टिस्टिक और स्टाइलिश कप में पिया जाए। अगर आप भी सिंपल कप में कॉफी पी कर बोर हो चुके हैं, तो इस तरह के ट्रेंडी डिजाइन के कप खरीद सकते हैं वो भी मात्र डेढ़ सौ रुपए में...

इविल आई कॉफी मग डिजाइन
आजकल इविल आई का ट्रेंड बहुत ज्यादा बढ़ गया है। चाहे वो इंटीरियर हो, ज्वेलरी हो या फिर आपकी क्रॉकरी ही क्यों ना हो। इसमें एविल आई काफी ट्रेंड में है और आपको बुरी नजर से भी बचाता है। आप इस तरह से व्हाइट बेस में काफी मग के ऊपर इविल आई साइन बना हुआ पैटर्न चुन सकते हैं। इस तरह के कप आपको अमेजॉन, फ्लिपकार्ट, मिंत्रा या मीशो जैसी साइट पर 100 से 150 रुपए में मिल जाएंगे।
फ्लोरल पैटर्न 3D कॉफी मग डिजाइन
कॉफी मग में आजकल 3D पैटर्न भी काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। ये दिखने में बहुत ही क्यूट और आर्टिस्टिक लगता है। आप इस तरह का कप आसानी से डेढ़ सौ रुपए में खरीद सकते हैं। जिसमें व्हाइट बेस के ऊपर फ्लोरल डिजाइन किया गया है।
कोल्ड कॉफी मग डिजाइन
हॉट कॉफी के साथ अगर आप कोल्ड कॉफी के लिए भी कप खरीदना चाहते हैं, जिसके ऊपर कैप भी लगा हो, तो ये पैटर्न परफेक्ट चॉइस है। जिसमें हैंडल के साथ एक ढक्कन भी दिया हुआ है और इसके ऊपर व्हाइट बेस में लीफ पैटर्न्स के डिजाइन बने हुए हैं।
कस्टमाइज्ड कप डिजाइन
अगर आप मॉर्निंग और इवनिंग में भी कॉफी पीते हैं। तो दोनों के लिए अलग कप कस्टमाइज करवा सकते हैं। सुबह के लिए सन शेप और शाम के लिए मून शेप का कप चुनें और इसमें सुबह शाम अपनी कॉफी इंजॉय करें।
ब्लैक कॉफी मग डिजाइन
अगर आप ब्लैक कॉफी पीना पसंद करते हैं, तो इसके लिए डार्क कलर के कॉफी मग ले सकते हैं। ये गंदे भी नहीं होंगे और इसमें कॉफी के निशान नजर नहीं आएंगे। आप इस तरीके का ब्राउन या ब्लैक कॉफी मग चुन सकते हैं।