How to Repair Wall Putty Peeling: बारिश या उमस में दीवारों से पुट्टी निकलना आम समस्या है। घबराएं नहीं, ये आसान घरेलू नुस्खे अपनाकर आप खुद ठीक कर सकते हैं। सीलन का समाधान, सही तरीके से पुट्टी लगाना और वॉटरप्रूफिंग, सब कुछ जानें।
बारिश का मौसम हो या उमस भरी गर्मी, दीवारों से पुट्टी निकलना आम समस्या बन जाती है। इससे घर की खूबसूरती तो घटती ही है, साथ ही दीवारें कमजोर भी होने लगती हैं। अगर आपके घर की दीवारों से भी पुट्टी निकलने लगी है, तो परेशान न हों। यहां बताए गए आसान घरेलू हैक्स से आप इस समस्या को खुद ही फिक्स कर सकते हैं।
1. पहले जांचें कारण
सबसे पहले ये देखें कि पुट्टी क्यों निकल रही है। अक्सर ये नमी या सीलन की वजह से होता है। अगर दीवार में सीलन है, तो पहले उसका समाधान करें। सीलन खत्म करने के लिए दीवार को कुछ दिन सूखने दें, वॉटरप्रूफ कोटिंग कराएं और पुट्टी लगाने से पहले एंटी-फंगल प्राइमर लगाएं।
2. ढीली पुट्टी को पूरी तरह हटा दें
जहां-जहां पुट्टी निकल रही है, वहां से उसे स्क्रैपर की मदद से हटा दें। अगर आप पुरानी पुट्टी पर ही नई पुट्टी लगाएंगे तो वह टिकेगी नहीं। पूरी परत साफ करने के बाद ही अगला स्टेप करें।
और पढ़ें- बेकार चीजों से बनाएं महंगे गमले! 7 यूनिक हैक
3. सैंडपेपर से दीवार को करें स्मूद
पुट्टी हटाने के बाद सैंडपेपर (रेत का कागज) से उस जगह को अच्छी तरह रगड़ें। इससे दीवार स्मूद होगी और नई पुट्टी अच्छे से चिपकेगी। याद रखें, दीवार पर कोई धूल या पाउडर न रहे।
4. प्राइमर लगाना न भूलें
सैंडिंग के बाद दीवार पर प्राइमर जरूर लगाएं। प्राइमर लगाने से पुट्टी की ग्रिप मजबूत होती है और फिनिशिंग भी अच्छी आती है। इसे लगाने के बाद 6-8 घंटे सूखने दें।
5. नई पुट्टी लगाएं
सही तरीके से अब पुट्टी का पेस्ट तैयार करें। जरूरत अनुसार पानी मिलाकर इसे मुलायम बना लें। पुट्टी ब्लेड या स्पैटुला की मदद से दीवार पर समान लेयर में लगाएं। पहली लेयर सूखने के बाद दूसरी लेयर लगाएं। दोनों लेयर के बीच कम से कम 6 घंटे का गैप दें।
और पढ़ें - रबर बैंड के इन 5 हैक्स से बिगड़े काम बनेंगे मिनटों में, सस्ते में बनेंगे काम
6. आखिर में सैंडिंग और पेंटिंग
जब पुट्टी पूरी तरह सूख जाए तो उसे सैंडपेपर से हल्का स्मूद करें। इसके बाद प्राइमर लगाकर पेंट कर दें। इस पूरी प्रक्रिया से दीवार एकदम नई जैसी दिखेगी और पुट्टी लंबे समय तक टिकेगी।
7. वॉटरप्रूफिंग जरूर कराएं
अगर आपके घर की दीवारों में बार-बार ये समस्या होती है, तो वॉटरप्रूफिंग ट्रीटमेंट जरूर कराएं। बाहर की दीवारों पर वॉटरप्रूफ पेंट या कोटिंग कराने से अंदर सीलन नहीं आएगी और पुट्टी निकलने की समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी।
