Summer Makeup Tips for Bride: गर्मियों की शादी में मेकअप पिघलने से बचाना है? जानें 7 लॉन्ग-लास्टिंग मेकअप टिप्स। प्राइमर, सेटिंग स्प्रे, वाटरप्रूफ प्रोडक्ट्स, ब्लॉटिंग पेपर और सही बेस मेकअप से पूरे दिन पाएं फ्रेश और ग्लोइंग लुक।

गर्मी के मौसम में दुल्हन बन रही हैं, तो मेकअप का खास ध्यान रखें। मेकअप को लंबे समय तक फ्रेश बनाए रखना एक चुनौती की तरह होता है। गर्मी और पसीने की वजह से मेकअप पसीने में बह भी सकता है। जिससे पूरा लुक खराब हो सकता है। आप समर वेडिंग में भी पूरे दिन ग्लोइंग दिख सकती हैं। जानते हैं 6 लॉन्ग लास्टिंग मेकअप टिप्स के बारे में।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्राइमर का करें इस्तेमाल

मेकअप को लंबे समय तक फेस में टिकाना चाहती हैं, तो लॉन्ग लास्टिंग मेकअप के लिए ऑयल फ्री मॉइश्चराइजर और फिर प्राइमर लगाना बिल्कुल ना भूलें। प्राइमर स्किन को स्मूथ करता है और मेकअप को लंबे समय तक चेहरे पर बनाए रखता है। अगर आप प्राइमर नहीं लगाएंगे, तो मेकअप बिखर जाएगा।

और पढ़ें: Shoe Rack Hiding Ideas: मेहमान भी नहीं पहचान पाएंगे जूता रैक, घर दिखेगा लग्जरी और ऑर्गेनाइज्ड

 वाटरप्रूफ मेकअप प्रोडक्ट 

गर्मियों में दुल्हन के मेकअप के लिए हमेशा वाटरप्रूफ फाउंडेशन, कंसीलर, काजल, आईलाइनर, मस्कारा का यूज करना चाहिए। पसीना आने पर या नमी होने पर भी यह बहेगा नहीं है और मेकअप लंबे समय तक टिका रहेगा।

हल्का बेस है जरूरी

बहुत सारा फाउंडेशन का इस्तेमाल करने से गर्मी में मेकअप केक जैसा दिखने लगता है। इसके लिए आपको हल्के फाउंडेशन का इस्तेमाल करना चाहिए और साथ ही दाग धब्बे वाले स्थान में कंसीलर जरूर लगाना चाहिए। इसे चेहरा नेचुरल और ग्लोइंग नजर आता है।

और पढ़ें: इंश्योरेंस क्लेम में टाइम क्यों लगता है? हॉस्पिटल डिस्चार्ज के बाद का असली माजरा

ट्रांसलूसेंट पाउडर से करें सेट

जब फाउंडेशन को अच्छी तरीके से सेट कर लें उसके बाद माथे, नाक, ठुड्डी पर ट्रांसलूसेंट या कॉम्पैक्ट पाउडर जरूर लगाएं। इसे लगाने से एक्स्ट्रा तेल अब्जॉर्ब होता है और साथ ही मेकअप जल्दी खराब नहीं होता। आप मेकअप पूरा होने के बाद सेटिंग स्प्रे भी जरूर लगाएं। मेकअप पर स्किन पर अच्छी तरीके से लॉक हो जाता है और चेहरा का 1 घंटे तक फ्रेश दिखता है।

लॉन्ग-स्टे लिपस्टिक एंड ब्लश

क्रीम या लिक्विड ब्लश की जगह लॉन्ग-वियर फॉर्मूला चुनें। साथ ही दुल्हन मेकअप के दौरान लॉन्ग-स्टे लिपस्टिक लगाएं। ऐसा करने से चेहरा पूरे दिन फ्रेश नजर आएगा। 

और पढ़ें: बेड के यूनिक हेडबोर्ड डिजाइन, पुरानी साड़ी फेंकने के बजाय ट्राई करें 7 DIY Ideas