Weekend Trips Near Mumbai: वीकेंड में अगर आप मुंबई के भीड़भाड़ से दूर जाना चाहते हैं, तो यहां पर हम आपको 5 हिंडन प्लेस बताएंगे, जो बहुत ही सुंदर है। 

Mumbai Weekend Trips: दिसंबर का मौसम घूमने के लिए बेस्ट माना जाता है। साल आ रहा होता है और आने वाला साल आ रहा होता है, ऐसे में मूड को रिप्रेश करना हो तो फिर शहर के बाहर आसपास की ब्यूटी देखने का प्लान वीकेंड में बना सकते हैं। अगर आप मुंबई में रहते हैं और भीड़ से दूर किसी शांत और सुंदर जगह की तलाश में हैं, तो यहां हम आपको 5 जगह के बारे में बताएंगे, जहां आप घूमने जा सकते हैं।

दापोली की देखें सुंदरता

वीकेंड पर आप दापोली का रुख कर सकते हैं। यहां के कम भीड़ वाले बीच और हिडन केव्स दिसंबर में बेहद सुकून भरे लगते हैं। मुंबई से करीब 230 किलोमीटर के दूरी पर यह स्थित है। यहां पर आप करोसी बीच, पनेल बीच पर सुकून भरे पल गुजार सकते हैं।

भंडारदरा के झील से पाएं मन की शांति

भंडारदरा अपनी शांत झील, हरे-भरे पहाड़ों और रात में चमकते आसमान के लिए जाना जाता है, यह वीकेंड कैंपिंग और नेचर लवर्स के लिए बेस्ट स्पॉट है। यह 165 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। आर्थर लेक जरूर घूमने जाएं।

देवगढ़ की वादियों में डूबे

अगर आप कोस्टल वाइब्स के साथ किसी हिडन टाउन को एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो देवगढ़ (Devgad) जरूर जाएं। यहां के साफ और शांत बीच दिसंबर में किसी प्राइवेट गेटअवे जैसे लगते हैं। वहीं, अंबोली का कोहरा, घनी वादियां और मिस्ट-फिल्ड व्यूज सर्दियों में इसकी खूबसूरती कई गुना बढ़ा देते हैं। यह जगह भी मुंबई से साढ़े तीन सौ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

और पढ़ें: Pondicherry Travel Guide: पॉन्डिचेरी जाएं तो क्या-क्या करें? रील-फोटो के लिए है बेस्ट

उंचाळी फॉल्स सावंतवाड़ी (Unchalli Falls)

थोड़ी एडवेंचर वैब चाहिए तो कर्नाटक बॉर्डर की तरफ स्थित उंचाळी फॉल्स दिसंबर में फुल फ्लो में रहता है और आसपास के हिडन ट्रेल्स इसे नेचर-लवर्स के लिए बेस्ट बनाते हैं। मुंबई से यह जगह 450 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। यहां बस और ट्रेन से जा सकते हैं।

मुरुड-जान्जीरा (Murud-Janjira)

इतिहास और ट्रैवल को एक साथ महसूस करना चाहें तो मुरुड-जान्जीरा एक बढ़िया विकल्प है, जहां समुंदर के बीच खड़ा जान्जीरा किला वीकेंड ट्रिप में रोमांच जोड़ देता है। मुंबई से यह 160 Km पर स्थित है।

इसे भी पढ़ें: गोवा से बाली तक, 2025 में फैमिली ट्रिप के लिए 10 पसंदीदा जगह