Rann of Kutch Tour Package: IRCTC का Rann of Kutch पैकेज सर्दियों में सफेद रेगिस्तान की शानदार सैर कराता है। 2 रात/3 दिन का ऑल-इन्क्लूसिव टूर, टेंट स्टे, व्हाइट रण, काला डूंगर और मोढेरा दर्शन के साथ बजट में यादगार अनुभव।

सफेद नमक की चादर, रंग-बिरंगी संस्कृति और लोकनृत्य-गुजरात का रण ऑफ कच्छ सर्दियों में किसी सपने से कम नहीं लगता। नवंबर से फरवरी के बीच आयोजित रण उत्सव के दौरान यहां लोक संगीत, हस्तशिल्प और स्थानीय व्यंजनों से सजा होता है। यात्रियों की सुविधा के लिए IRCTC ने RANN OF KUTCH Ex. Ahmedabad नाम से एक बजट-फ्रेंडली पैकेज लॉन्च किया है, जिसमें ठहरने से लेकर साइटसीइंग और भोजन तक सब कुछ शामिल है।

रण ऑफ कच्छ-

भारत का सबसे बड़ा साल्ट मार्श-ग्रेट रण ऑफ कच्छ-करीब 7,500 वर्ग किमी में फैला है और चांदी-सी चमकती जमीन के लिए मशहूर है। पास ही लिटिल रण ऑफ कच्छ वन्यजीवों और नमक के खेतों के लिए जाना जाता है। रण उत्सव के दौरान लोक कलाएं, ऊंट/बस सफारी, सूर्यास्त-सूर्योदय का दृश्य और पारंपरिक बाजार इस यात्रा को खास बना देते हैं। नजदीक स्थित काला डूंगर (ब्लैक हिल) से रेगिस्तान का पैनोरमिक व्यू और 400 साल पुराने दत्तात्रेय मंदिर का दर्शन बहुत शानदार है।

इसे भी पढ़ें- सिर्फ चॉकलेट-टेडी से नहीं चलेगा काम, वेलेंटाइन वीक में पार्टनर को करें ट्रैवल वेकेशन से सरप्राइज

पैकेज डिटेल्स-

  • पैकेज नाम- RANN OF KUTCH Ex. Ahmedabad
  • डेस्टिनेशन- व्हाइट रण ऑफ कच्छ
  • अवधि- 02 रात / 03 दिन | फ्रीक्वेंसी- हर दिन

लागत (प्रति व्यक्ति)-

  • सिंगल ऑक्यूपेंसी- ₹45,300
  • डबल ऑक्यूपेंसी- ₹23,200
  • ट्रिपल ऑक्यूपेंसी- ₹19,200
  • बच्चा (5–11 साल) एक्स्ट्रा बेड- ₹14,600
  • बच्चा (5–11 साल) बिना एक्स्ट्रा बेड- ₹12,900

डे-वाइज ट्रैवल प्लान

दिन 1- अहमदाबाद से धोरडो ट्रांसफर, रास्ते में पाटन का रानी का दर्शन। टेंट सिटी में लंच, इन-हाउस एक्टिविटीज, हाई-टी और व्हाइट रण में सनसेट व्यू। शाम को कच्छी सांस्कृतिक कार्यक्रम और डिनर।

दिन 2- सुबह योग और सूर्योदय दर्शन। नाश्ते के बाद “रोड टू हेवन” भ्रमण। दोपहर का भोजन और शाम को काला डूंगर व गांधी नू गांव (हस्तशिल्प) की सैर, रिफ्रेशमेंट सहित। रात को सांस्कृतिक कार्यक्रम।

दिन 3- नाश्ता, चेक-आउट और अहमदाबाद वापसी। रास्ते में मोढेरा सूर्य मंदिर दर्शन, फिर एयरपोर्ट/रेलवे/बस स्टैंड ड्रॉप।

क्यों चुनें यह IRCTC पैकेज?

यह पैकेज बजट में ऑल-इन्क्लूसिव एक्सपीरियंस देता है-आरामदायक टेंट स्टे, तय समय पर भोजन, सुरक्षित ट्रांसफर और लोकप्रिय साइटसीइंग। परिवार, कपल्स और सोलो ट्रैवलर्स-सबके लिए सुविधाजनक और समय-बचत वाला ऑप्शन।

इसे भी पढ़ें- IRCTC Tour Package: चेन्नई, कांचीपुरम, महाबलीपुरम सिर्फ ₹1980 से शुरु, जानें पूरा ट्रैवल इटेनरी