Where to go in April: अप्रैल में घूमने के लिए कई शानदार जगहें हैं जहाँ आप कम बजट में भी यात्रा का आनंद ले सकते हैं। वाराणसी, वृंदावन, धर्मशाला, मसूरी और आगरा जैसे शहरों में आप यादगार पल बिता सकते हैं।

Places To Visit in April: अप्रैल के महीने में तापमान गर्म होने लगता है, हालांकि कुछ जगहों पर घूमने के लिए अप्रैल का महीना उपयुक्त होता है। न तो बहुत ज्यादा ठंड और न ही बहुत ज्यादा उमस भरी गर्मी होने की वजह से आप इस महीने परिवार या दोस्तों के साथ आरामदेह ट्रिप का मजा ले सकते हैं। इस महीने में ज्यादा छुट्टियां नहीं हैं लेकिन वीकेंड ट्रिप पर प्लान बनाया जा सकता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अप्रैल में आप वीकेंड ट्रिप प्लान कर सकते हैं। सवाल यह है कि इस महीने किस टूरिस्ट प्लेस या शहर में जाना चाहिए, जहां घूमने का मजा दोगुना हो जाए और मौसम की समस्या भी आड़े न आए? यहां आपको कई ऐसी जगहों का विकल्प दिया जा रहा है, जहां अप्रैल के महीने में घूमने का आपको मजा आएगा और आपके पैसे भी अच्छे से खर्च होंगे। खासकर अगर आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं, तो आपको अपने ही राज्य में कई विकल्प मिल सकते हैं। आइए जानते हैं अप्रैल में आप कहां घूमने जा सकते हैं

वाराणसी (Varanasi)

अप्रैल के महीने में बनारस का मौसम बहुत गर्म नहीं होता है। अगर आप लंबे समय से वाराणसी घूमने का प्लान बना रहे थे, तो इसी महीने में यात्रा करें क्योंकि इसके बाद उमस भरी गर्मी का मौसम आ जाएगा। बनारस की यात्रा के लिए यह महीना उपयुक्त रहेगा। दो दिन की छुट्टी में आप आसानी से बनारस जा सकते हैं। आप गंगा नदी में स्नान कर सकते हैं, साथ ही सुबह या शाम को गंगा घाट पर बैठकर आरती देख सकते हैं। आप काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन के लिए जा सकते हैं। 5000 से 6000 में आसानी से बनारस घूमा जा सकता है।

वृंदावन (Vrindavan)

अगर आप यूपी या दिल्ली के आसपास के निवासी हैं, तो अप्रैल में मथुरा-वृंदावन की यात्रा पर जा सकते हैं। श्री कृष्ण की नगरी मथुरा वृंदावन न केवल धार्मिक स्थल है बल्कि एक खूबसूरत शहर भी है, जहां आप यमुना के किनारे सुकून भरे पल बिता सकते हैं। आप स्वादिष्ट स्थानीय व्यंजनों का स्वाद ले सकते हैं। यहां कई मंदिर हैं, जहां आपको जरूर जाना चाहिए। बांके बिहारी मंदिर, प्रेम मंदिर, राधारानी मंदिर, निधि वन समेत गोकुल वृंदावन की संकरी गलियां कान्हा की लीलाओं की कहानी बयां करती हैं।

धर्मशाला (Dharamshala)

अप्रैल में ठंड का अहसास करना है तो किसी हिल स्टेशन पर जा सकते हैं। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला हिल स्टेशन का तापमान इसके मुकाबले कम होगा। यहां आप ठंडी हवाओं के बीच हरी-भरी पहाड़ियों से घिरे खूबसूरत नजारे देख सकते हैं। आप दलाई लामा मंदिर और नामग्याल मठ जा सकते हैं। आप त्रिउंड ट्रेक पर रोमांचक ट्रैकिंग का मजा ले सकते हैं।

मसूरी (Mussoorie)

अगर आप कम बजट में हिल स्टेशन जाना चाहते हैं, वो भी सिर्फ दो दिन की छुट्टी में, तो उत्तराखंड के मसूरी हिल स्टेशन पर जाएं। प्राकृतिक झरनों के अलावा आप दो दिन की यात्रा में दलाई हिल्स, बुद्ध मंदिर, धनौल्टी, सुरकंडा माता मंदिर, मॉल रोड, कंपनी गार्डन आदि आसानी से देख सकते हैं। साथ ही, यहां रहने और घूमने का खर्च भी कम होगा। आप मसूरी की सैर महज 4000 से 5000 रुपये में कर सकते हैं।

आगरा (Agra)

अगर आपकी छुट्टियां कम हैं और बजट भी ज्यादा नहीं है, तो एक दिन का समय निकालकर दोस्तों या परिवार के साथ आगरा घूमने जाएं। दुनिया का सातवां अजूबा ताजमहल आगरा में बना है। ताजमहल की खूबसूरती और वास्तुकला को देखने के लिए विदेशों से भी पर्यटक आते हैं। अत्यधिक गर्मी में ताजमहल घूमना अच्छा विचार नहीं है। चूंकि अप्रैल में मौसम हल्का सामान्य रहता है, इसलिए आगरा में ताजमहल देखने जाएं। फोटोशूट करवाएं और पास में ही आगरा के पुराने किले के नजारों का भी आनंद लें।