Best Dandiya Night in Delhi: डांडिया खेलने का सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में अगर आप दिल्ली में हैं और यहां के डांडिया की रौनक देखना चाहते हैं, तो इन जगहों का पास खरीदें और पहुंचे गरबा खेलने।
Top Dandiya Night in Delhi: दिल्ली की हवा इन दिनों नवरात्रि की रंगीनियों में रंग चुकी है। अब गरबा और डांडिया सिर्फ गुजरात तक ही सीमित नहीं रहे, बल्कि राजधानी दिल्ली और दूसरे शहर एवं राज्यों में भी इनकी धूम मच रही है। फिलहाल बात करते हैं दिल्ली की जहां हर साल खास आयोजनों में लोग ट्रेडिशनल गुजराती आउटफिट में सजकर ढोल-नगाड़ों की ताल पर थिरकते हैं। हर साल की तरह इस बार भी दिल्ली में कई जगहों पर डांडिया और गरबा रास भव्य आयोजन होने वाले हैं, जहां आपको कल्चर, म्यूजिक और मस्ती का पूरा तड़का मिलने वाला है। अगर आप दिल्ली एनसीआर में रहते हैं और इस बार नवरात्रि में डांडिया नाइट का मजा लेना चाहते हैं, तो इन जगहों के पास खत्म होने से पहले जल्दी खरीदें।
रोहिणी की शान रंगरेज गरबा नाइट
रोहिणी सेक्टर-25 की सैफरन गार्डन में होने वाली रंगरेज गरबा नाइट 26 से 28 सितंबर तक धमाल मचाने के लिए तैयार है। यहां आपको लाइव म्यूजिक, फूड स्टॉल्स और ट्रेडिशनल डांडिया राउंड्स का अलग ही मजा देखने को मिलेगा।
इसे भी पढ़ें- Durga Pandal: मां दुर्गा के सबसे ग्रैंड पंडाल, दिल्ली में देखना है अद्भुत सजावट, तो पहुंचे ये 5 जगह
द लीला की भव्यता डांडिया उत्सव 2025
1 अक्टूबर को द लीला एम्बियंस कन्वेंशन होटल में डांडिया उत्सव 2025 का आयोजन होगा। आलीशान माहौल में गुजराती फोक सॉन्ग और बॉलीवुड डांडिया ट्रैक्स का मिक्स गरबा और डांडिया खेलने वालों के लिए इस रात को और भी यादगार बना देगा।
सरिता विहार की रंग-ताल डांडिया नाइट

सरिता विहार के एल-शेप पार्क, पॉकेट-जे में हर साल की तरह इस बार भी रंग-ताल डांडिया नाइट का 11वां सीजन आयोजित किया जाएगा। 1 अक्टूबर को होने वाला यह इवेंट अपने म्यूजिक और पारिवारिक माहौल के लिए मशहूर है। फैमिली और फ्रेंड्स के साथ गरबा-डांडिया देखने का प्लान है, तो यहां जरूर पहुंचे।
सीपी का ट्रेंडी हब एक्सक्यूज मी बॉस डांडिया नाइट
कनॉट प्लेस की रौनक एक्सक्यूज मी बॉस डांडिया नाइट में और बढ़ जाएगी। 26 से 28 सितंबर तक यहां आपको लोग पारंपरिक और फ्यूजन गानों पर गरबा करते नजर आएंगे। खाने-पीने से लेकर लाइव डीजे म्यूजिक तक, यह जगह दोस्तों के साथ पार्टी और डांडिया खेलने के लिए परफेक्ट स्पॉट है।
इसे भी पढ़ें- 5 Gemini प्रॉम्प्ट्स से बनाएं डांडिया नाइट लुक, नवरात्रि फैशन में छाया AI ट्रेंड
दिल्ली हाट नोएडा का फ्यूजन डिवाइन बैंड डांडिया नाइट
27 सितंबर को दिल्ली हाट नोएडा में फ्यूजन डिवाइन बैंड डांडिया नाइट ऑर्गनाइज होगा। यहां लाइव बैंड परफॉर्मेंस और डांडिया का अनोखा मेल देखने को मिलेगा, जो यंगस्टर और फैमिली दोनों को खूब पसंद आने वाला है।
