विवेक सागर प्रसाद को जूनियर वर्ल्ड कप के लिए टीम का कप्तान चुना गया है। यह विश्वकप 24 नवंबर से 5 दिसंबर तक चलेगा। विवेक सागर होशंगाबाद के इटारसी के चांदौन गांव के रहने वाले हैं। टीम में एमपी से विवेक सागर एकमात्र खिलाड़ी हैं। 

भोपाल : टोक्यो ओलिंपिक (Tokyo Olympic) में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली इंडियन हॉकी टीम का हिस्सा रहे मध्यप्रदेश (madhya pradesh) के विवेक सागर (Vivek Sagar) अब टीम को वर्ल्ड चैंपियन बनाने मैदान में उतरेंगे। 21 साल के विवेक सागर प्रसाद को ओडिशा के भुवनेश्वर (Bhubaneswar) शुरू हो रहे मेंस जूनियर वर्ल्ड कप (Junior Hockey World Cup) के लिए टीम का कप्तान चुना गया है। यह विश्वकप 24 नवंबर से 5 दिसंबर तक चलेगा। विवेक सागर होशंगाबाद के इटारसी के चांदौन गांव के रहने वाले हैं। टीम में एमपी से विवेक सागर एकमात्र खिलाड़ी हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जूनियर हॉकी टीम के सदस्य
18 सदस्यीय हॉकी टीम में विवेक सागर प्रसाद कप्तान रहेंगे। डिफेंडर संजय उपकप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगे। शारदानंद तिवारी, प्रशांत चौहान, सुदीप चिरमाको, राहुल कुमार राजभर, मनिंदर सिंह, पवन, विष्णुकांत सिंह, अंकित पाल, उत्तम सिंह, सुनील जोजो, मनजीत, रबीचंद्र सिंह मोइरंगथेम, अभिषेक लाकड़ा, यशदीप सिवाच, गुरमुख सिंह, अरिजीत सिंह हुंदल शामिल हैं।

ये टीम लेंगी हिस्सा
टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही टीम में बेल्जियम, नीदरलैंड्स, अर्जेटीना, जर्मनी, कनाडा, दक्षिण अफ्रीका, मिस्त्र, पाकिस्तान, कोरिया, मलेशिया, पोलैंड, फ्रांस, चिली, स्पेन और अमेरिका हैं। भारत अपने अभियान की शुरुआत 24 नवंबर को फ्रांस के खिलाफ करेगा जबकि अगले दिन कनाडा से भिड़ेगा। टीम ग्रुप फेज का अपना अंतिम मैच 27 नवंबर को पोलैंड के खिलाफ खेलेगी। नॉकआउट चरण के मैचों का आयोजन एक से पांच दिसंबर के बीच होगा। 

13 नवंबर को मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड
विवेक सागर को खेल के क्षेत्र में मिलने वाला सर्वश्रेष्ठ अर्जुन अवॉर्ड (arjuna award) 13 नवंबर को दिल्ली में राष्ट्रपति द्वारा दिया जाएगा। अवॉर्ड से सम्मानित होने हॉकी प्लेयर विवेक सागर शुक्रवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। हॉकी प्लेयर विवेक सागर ने एक सप्ताह में दो उपलब्धियां पाकर नर्मदांचल समेत मध्यप्रदेश को गौरवान्वित किया है।

इसे भी पढ़ें-मेरा पूरा ध्यान खेल पर, बायोपिक के लिए इंतजार हो सकता है : नीरज चोपड़ा

इसे भी पढ़ें-Indore: Avesh Khan के घर जश्न, पटाखे फोड़े, पान की दुकान चलाते पिता, टीम इंडिया में चयन होने से खुशी