महाराष्ट्र में एक बेहद एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली 18 साल की लडकी ने टॉयलेट में एक बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद वो नवजात को वॉशरूम  में रखी एक बाल्टी में छोड़कर चली गई।

धुले, महाराष्ट्र में एक बेहद एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली 18 साल की लडकी ने टॉयलेट में एक बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद वो नवजात को वॉशरूम में रखी एक बाल्टी में छोड़कर चली गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वार्डन ने सुनी बच्चे की रोने की आवाज 
दरअसल, हैरान कर देने वाली यह घटना 29 फरवरी को धुले जिले के सकरी शहर में एक सावित्रीबाई फुले आदिवासी गर्ल्स हॉस्टल टॉयलेट में हुई थी। जब छात्रावास की वार्डन ने बच्चे की रोने की आवाज सुनी तो वह टॉयलेट में गई। जहां बच्चा बाल्टी में रोता हुआ मिला। इसके बाद महिला ने हॉस्टल की सभी लडकियों से पूछताछ की तो सभी ने उसको इंकार दिया। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

ऐसे हुआ मामला का खुलासा
मामले का खुलासा करते हुए सकरी थाने के पुलिस निरीक्षक देवीदास दामने ने कहा- पुलिस ने जब मामले की खोजवीन की तो पहले हॉस्टल की सभी छात्राओं ने इससे इंकार कर दिया कि वह बच्चा उनका नहीं है। फिर एक छात्रा को संदिग्ध मानकर उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया तो सारी सच्चाई सामने आ गई। इसके बाद लडकी ने स्वीकार किया कि यह बच्चा उसी का था। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है कि इस बच्चे का बाप कौन है। जच्चा और बच्चा को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। (खबर पढ़ाने के लिए प्रतीकात्मक तस्वीर का उपयोग किया गया है)