यह हैं शिवसेना के दबंग नेता नितिन नांदगांवकर। वे जिसके बाल पकड़कर पीट रहे हैं..वो छेड़छाड़ का आरोपी है। उसे पुलिस ने एक छात्रा को छेड़ने पर पकड़ा था। उसे जमानत मिल गई थी। लेकिन इसके बाद उसे शिवसेना नेता ने सबक सिखाया।

मुंबई. यह तस्वीर शिवसेना के एनटॉप हिल दफ्तर की है। यहां छेड़छाड़ के एक आरोपी की शिवसेना नेता ने जमकर क्लास ली थी। उसे कॉल करके दफ्तर में हाजिरी बजाने को कहा गया था। यहां पहुंचने पर उसकी खाल उधेड़ ली गई। इस शख्स पर एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ का आरोप है। माना जा रहा है कि यह शख्स अकेली लड़कियों को छेड़ता था। ऐसे और भी मामले हो सकते हैं, लेकिन सामने नहीं आए। CCTV वीडियो के आधार पर इस आरोपी को पकड़ा गया था। बाद में उसे जमानत मिल गई थी। आरोपी जेबकतरा भी है। उसे जेब काटते वक्त पकड़ा गया था। बाद में छेड़छाड़ का मामला भी उसने स्वीकार किया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शिवसेना नेता के खिलाफ भी केस...
आरोपी को शिवसेना नेता नितिन नांदगांवकर ने अपने दफ्तर में आने को कहा था। यहां आरोपी की जमकर पिटाई की गई। इसका फेसबुक पर वीडियो लाइव किया गया था। इस मामले में नेता को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि 2 घंटे बाद ही उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। नेता के साथ एक अन्य शिवसैनिक दर्शनबीर सिंह को भी गिरफ्तार किया गया था। रजीवुर रहमान हबीबुर रहमान खान ने इन दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। रहमान का एक CCTV फुटेज सामने आया था। इसमें वो माटुंगा रेलवे स्टेशन पर एक लड़की को छेड़ते दिखा था।