यह शॉकिंग वीडियो महाराष्ट्र के ठाणे का है, जहां एक ऑटो ड्राइवर ने 22 साल की लड़की के साथ न सिर्फ छेड़छाड़ की, बल्कि उसे खींचकर ऑटो में ले जाने का प्रयास भी किया। हालांकि लड़की की बहादुरी से वो अपने नापाक काम को अंजाम नहीं दे सका। पुलिस ने छापामार कार्रवाई करके ऑटो ड्राइवर को पकड़ लिया है। 

मुंबई. महाराष्ट्र से सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिसे देखकर लोगों की रूह कांप उठे, गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ जाए। यह शॉकिंग वीडियो महाराष्ट्र के ठाणे का है, जहां एक ऑटो ड्राइवर ने 22 साल की लड़की के साथ न सिर्फ छेड़छाड़ की, बल्कि उसे खींचकर ऑटो में ले जाने का प्रयास भी किया। हालांकि लड़की की बहादुरी से वो अपने नापाक काम को अंजाम नहीं दे सका। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने ऑटो ड्राइवर की गिरफ्तारी के लिए छापामार कार्रवाई की है। वो काफी छुपते-छुपाते फिरा, लेकिन अंतत: पकड़ लिया गया। पढ़िए पूरा मामला...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

500 मीटर तक घिसटती रही लड़की
CCTV में साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे ऑटो ड्राइवर ने लड़की को जबरन ऑटो में बैठाने की कोशिश की। लेकिन जब लड़की ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने ऑटो दौड़ा दिया। इस तरह लड़की ऑटो के साथ-साथ करीब 500 मीटर तक घिसटती चली गई। हालांकि लड़की ने हिम्मत नहीं हारी, लिहाजा ऑटो वाला उसे छोड़कर भाग निकला। पुलिस के अनुसार, 22 साल की लड़की कॉलेज कॉलेज जा रही थी। तभी रास्ते में खड़े एक ऑटो ड्राइवर ने उसे देखकर अश्लील कमेंट्स शुरू कर दिए। लड़की ने जब विरोध किया, तो आरोपी ने उसे पकड़ लिया और किडनैप करने की कोशिश की। CCTV फुटेज के मुताबिक घटना शुक्रवार सुबह 6 बजकर 15 मिनट की है। वीडियो अब सोशल मीडिया पर जबर्दस्त वायरल हो रहा है। पुलिस ने ऑटो ड्राइवर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। क्लिक करके पढ़ें-ये है वो शख्स, जिसने लड़की को चलते ऑटो से 500 मीटर घसीटा, मुंबई पुलिस ने ऐसे उसे किया गिरफ्तार

pic.twitter.com/ym5LJcRKrh

Scroll to load tweet…

NCRB की रिपोर्ट के अनुसार, महिलाओं के खिलाफ अपराध में महाराष्ट्र में तीसरे नंबर पर
हाल में राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) ने अपनी रिपोर्ट जारी की थी। इसके अनुसार वर्ष 2021 में देश में रेप के सबसे अधिक मामले राजस्‍थान में दर्ज किए गए। ये 2020 की तुलना में 19 प्रतिशत से अधिक हैं। महिलाओं के खिलाफ ओवरऑल क्राइम्स में उत्तर प्रदेश के बाद राजस्थान दूसरे स्थान पर है, जबकि रेप के दर्ज मामलों में राजस्थान पहले नंबर पर है। रिपोर्ट के अनुसार, 2021 में देशभर में 31,677 रेप के मामले दर्ज हुए, जिसमें 6337 राजस्थान से हैं। 2845 रेप के मामले उत्तर प्रदेश में दर्ज हुए। वर्ष 2020 में राजस्थान में रेप के दर्ज मामले 5310 थे और 2021 में इसमें 19.34 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। वर्ष 2021 में देशभर में महिलाओं के खिलाफ अपराध के 4,28,278 मामले दर्ज हुए। सबसे अधिक 56,083 मामलों उत्तर प्रदेश में दर्ज हुए। राजस्थान में 40,738 मामले, जबकि महाराष्ट्र में 39,526 मामलों दर्ज कराए गए। पश्चिम बंगाल 35,884 मामलों के साथ चौथे स्थान पर रहा।

यह भी पढ़ें
हॉस्पिटल की छत पर लाशों के ढेर, हॉरर फिल्मों से अधिक खौफनाक मंजर, तस्वीरें देखकर लोगों ने लिखा- RIP humanity
केरल मानव बलि कांड: facebook पर 'श्रीदेवी' बनकर प्रकट हुआ साइको किलर और 'कविवर' उसके मायाजाल में उलझ गए