नई दिल्ली. दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को तारीखों का ऐलान हो गया। यहां एक चरण में 8 फरवरी को मतदान होगा। नतीजे 11 फरवरी को आएंगे। चुनाव तारीखों के ऐलान के बाद भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच नोक झोंक शुरू हो गई। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ये चुनाव काम पर होगा
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चुनाव तारीखों के बाद ट्वीट कर कहा, ये चुनाव काम पर होगा।

Scroll to load tweet…

भाजपा ने दिया जवाब
उधर, पूर्व आप विधायक और भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल के ट्वीट पर जवाब दिया। उन्होंने लिखा, AAP का समय समाप्त होता है। 

Scroll to load tweet…

दिल्ली में 1 करोड़ 46 लाख वोटर

दिल्ली में 8 फरवरी को मतदान होगा। 11 फरवरी को नतीजे आएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि दिल्ली में 70 सीटों में से 58 सामान्य के लिए हैं, जबकि 12 एससी हैं। यहां एसटी के लिए कोई सीट आरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा, चुनाव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। राज्य में आज से ही आचार संहिता लागू हो जाएगी। अभी दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार है।

अपडेट्स

- दिल्ली में 1 करोड़ 46 लाख वोटर। 
- 13,757 पोलिंग बूथ पर वोट डाले जाएंगे।
- सभी 70 सीटों पर मतदान होगा।
- चुनाव में 90 हजार कर्मचारी लगाए जाएंगे।
- वरिष्ठ नागरिकों के लिए खास इंतजाम किए।