महाराष्ट्र में 30 दिसंबर को कैबिनेट का विस्तार हुआ। शपथ ग्रहण के 4 दिन बाद ही शिवसेना कोटे से राज्य मंत्री बने अब्दुल सत्तार से इस्तीफा दे दिया। बताया जा रहा है कि वह पार्टी से नाराज थे। वे राज्य मंत्री का पद मिलने से खुश नहीं थे। 

मुंबई. महाराष्ट्र में 30 दिसंबर को कैबिनेट का विस्तार हुआ। शपथ ग्रहण के 4 दिन बाद ही शिवसेना कोटे से राज्य मंत्री बने अब्दुल सत्तार से इस्तीफा दे दिया। बताया जा रहा है कि वह पार्टी से नाराज थे। वे राज्य मंत्री का पद मिलने से खुश नहीं थे। इसीलिए 4 दिन बाद ही इस्तीफा दे दिया। पार्टी के दिग्गज नेता उन्हें मनाने में लगे हुए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शपथ लेने के बाद 'सामना' का एक लेख हुआ था वायरल

अब्दुल सत्तार के शपथ ग्रहण के बाद से ही शिवसेना के मुखपत्र सामना में छपा एक लेख वायरल होने लगा है, जिसमें अब्दुल सत्तार को अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का करीबी बताया गया था।सामना ने यह लेख 11 जून 1994 को प्रकाशित किया था। जिसका शीर्षक था- 'शेख सत्तार के दाऊद गिरोह से करीबी संबंध'।