आज देश 72वां आर्मी डे बना रहा है। इस मौके पर आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने देश को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने सरकार के धारा 370 हटाने के फैसले की तारीफ की है।

नई दिल्ली. आज देश 72वां आर्मी डे बना रहा है। इस मौके पर आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने देश को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने सरकार के धारा 370 हटाने के फैसले की तारीफ की है। उन्होंने कहा, जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाना ऐतिहासिक फैसला था। इससे पाकिस्तान की साजिशों और प्रॉक्सी पर रोक लगेगी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भारत सरकार ने अगस्त में जम्मू कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा देने वाला आर्टिकल 370 वापस लिया था। आर्मी चीफ ने कहा, आर्टिकल 370 हटने से अब जम्मू-कश्मीर मुख्य धारा से जुड़ जाएगा। 

'आतंकियों को सबक सिखाने के लिए हमारे पास कई विकल्प'
उन्होंने कहा, अब जम्मू कश्मीर बाकी भारत से जुड़ जाएगा। इससे पाकिस्तान की साजिशें भी नाकाम होंगी। उन्होंने कहा, हम आतंक के खिलाफ जीरो टॉलेरेंस की नीति जारी रखेंगे। उन्होंने कहा, आतंकियों को सबक सिखाने के लिए हमारे पास कई सारे विकल्प हैं, हम इनका इस्तेमाल करने से पीछे नहीं हटेंगे। 

क्यों मनाते हैं सेना दिवस?
हर साल 15 जनवरी को आर्मी डे मनाया जाता है। यह फील्ड मार्शल केएम करियप्पा के सम्मान में मनाया जाता है। करियप्पा ने 15 जनवरी 1949 में भारतीय सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ के तौर पर प्रभार लिया था। करियप्पा ने 1947 में भारत पाकिस्तान युद्ध की कमान संभाली थी।