MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • बेटे के इंतजार में बूढ़े मां-बाप दरवाजे पर खड़े रहे...जेल से घर पहुंचे अरविंद केजरीवाल का कैसे हुआ स्वागत, See Photos

बेटे के इंतजार में बूढ़े मां-बाप दरवाजे पर खड़े रहे...जेल से घर पहुंचे अरविंद केजरीवाल का कैसे हुआ स्वागत, See Photos

Arvind Kejriwal interim bail: अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को बड़ी राहत देते हुए 1 जून तक के लिए अंतरिम जमानत दे दी। जेल से बाहर आने पर केजरीवाल का भव्य स्वागत कार्यकर्ताओं और लोगों ने किया। घर पहुंचने पर भी परिजन बेहद खुश नजर आए। 

2 Min read
Author : Dheerendra Gopal
Published : May 10 2024, 11:49 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : Asianet News

शुक्रवार की शाम करीब 7 बजे दिल्ली के मुख्यमंत्री जेल से बाहर आए। आप संयोजक का स्वागत करने के लिए तिहाड़ जेल के बाहर भारी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ताओं की भीड़ पहुंची थी।

26
Image Credit : Asianet News

घर पहुंचने पर अरविंद केजरीवाल का गेट पर ही कार से निकलते ही आप सांसद संजय सिंह सहित अन्य ने जोरदार स्वागत किया। संजय सिंह व अन्य ने उनको गले लगा लिया।

36
Image Credit : Asianet News

घर के दरवाजा पर माता-पिता ने माला पहनाकर स्वागत किया। उनकी मां दरवाजे पर हाथ में माला लेकर अपने बेटे के स्वागत के इंतजार में खड़ी थी। केजरीवाल ने अपने माता-पिता के पांव छूकर आशीर्वाद लिए और गले लगकर खुशी व्यक्त की। केजरीवाल के पिता ने भी बेटे को गले लगाया। बेटे की पीठ थपथपाई।

46
Image Credit : Asianet News

पत्नी सुनीता केजरीवाल ने भी पति के घर आने पर माला पहनाकर स्वागत किया। लोकसभा चुनाव के लिए गुजरात और दिल्ली में आप की स्टार प्रचारक के रूप में सुनीता केजरीवाल को लिस्टेड किया गया है।

56
Image Credit : Asianet News

केजरीवाल की रिहाई से न केवल उनकी पार्टी बल्कि भारतीय गठबंधन में भी जोश और उत्साह को बढ़ावा मिला है।

आप प्रमुख ने शनिवार को सुबह 11 बजे कनॉट प्लेस में हनुमान मंदिर जाएंगे। यहां के बाद वह सीधे आम आदमी पार्टी कार्यालय पहुंचकर दोपहर 1 बजे प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करेंगे।

66
Image Credit : Asianet News

ईडी ने अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को दिल्ली आबकारी केस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों में अरेस्ट किया था। शुक्रवार 10 मई को सुप्रीम कोर्ट ने ईडी की गिरफ्तारी के समय पर सवाल खड़े करते हुए अंतरिम जमानत देते हुए लोकसभा चुनाव प्रचार की इजाजत दे दी। कोर्ट ने कहा कि डेढ़ साल तक केजरीवाल बाहर ही थे, 21 दिनों में कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा। केजरीवाल राष्ट्रीय पार्टी के जिम्मेदार नेता और दिल्ली के सीएम हैं न कि आदतन अपराधी।

यह भी पढ़ें:

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर आरोप तय, एक मामले में किए गए बरी

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

DG
Dheerendra Gopal
धीरेंद्र गोपाल। 2007 से पत्रकारिता कर रहे हैं, 18 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी में काम कर रहे हैं। पूर्व में अमर उजाला से करियर की शुरुआत करने के बाद हिंदुस्तान टाइम्स और राजस्थान पत्रिका में रिपोर्टिंग हेड व ब्यूरोचीफ सहित विभिन्न पदों पर इन्होंने सेवाएं दी हैं। राजनीतिक रिपोर्टिंग, क्राइम व एजुकेशन बीट के अलावा स्पेशल कैंपेन, ग्राउंड रिपोर्टिंग व पॉलिटिकल इंटरव्यू का अनुभव व विशेष रूचि है। डिजिटल मीडिया, प्रिंट और टीवी तीनों फार्मेट में काम करने का डेढ़ दशक का अनुभव।
अरविंद केजरीवाल

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Rahul Gandhi को बोलने से रोका तो मचा बवाल, ये 8 सांसद पूरे सत्र के लिए सस्पेंड
Recommended image2
Meta को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई तगड़ी फटकार, कहा- नियम मानो वरना भारत छोड़ो
Recommended image3
2 बच्चों संग रेलवे ट्रैक पर कटी महिला, सुसाइड नोट-पड़ोसियों के बयान सुन पुलिस के हाथ-पांव फूले
Recommended image4
Now Playing
Amit Shah vs Rahul Gandhi : सुनो न सुनो... ऐसा क्या बोले राहुल गांधी जो खड़े हो गए अमित शाह
Recommended image5
डिफेंस बजट 1 लाख करोड़ बढ़ा, फिर भी इन 3 देशों से पीछे है भारत
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved