चुनावी हलचल में डूबे दिल्ली में एक बार फिर एक महिला ने सीएम की कुर्सी संभाली है। दिल्ली के सीएम रहे आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद, मंत्री आतिशी को सीएम पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नई दिल्ली: चुनावी हलचल में डूबे दिल्ली में एक बार फिर एक महिला ने सीएम की कुर्सी संभाली है। दिल्ली के सीएम रहे आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद, मंत्री आतिशी को सीएम पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आज हुई आम आदमी पार्टी के विधायकों की बैठक में चर्चा के बाद, मंत्री आतिशी को सीएम बनाने का फैसला लिया गया। दिल्ली के सीएम रहे अरविंद केजरीवाल ने दो दिन पहले ही अपने पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया था। जिसके बाद आज शाम 4 बजे उन्होंने अपना इस्तीफा सौंप दिया और आतिशी को सीएम नियुक्त कर दिया गया। इस तरह कांग्रेस नेता शीला दीक्षित के बाद आतिशी दिल्ली की दूसरी महिला मुख्यमंत्री और राज्य की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बन गई हैं।

शीला दीक्षित से पहले बीजेपी नेता दिवंगत सुषमा स्वराज दिल्ली की मुख्यमंत्री थीं। 1988 में दिल्ली की मुख्यमंत्री बनीं सुषमा स्वराज ने 52 दिनों तक दिल्ली की कमान संभाली थी। लेकिन उनके बाद दिल्ली की सत्ता की बागडोर संभालने वाली कांग्रेस नेता दिवंगत शीला दीक्षित लगभग 15 साल तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं और सबसे लंबे समय तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred