राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज शनिवार को दिवंगत पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह (मरणोपरांत) समेत चार लोगों को भारत रत्न सम्मान प्रदान किया।  

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को पांच शख्सियतों को देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से पुरस्कृत किया। राष्ट्रपति ने पूर्व प्रधान मंत्री पीवी नरसिम्हा राव, पूर्व प्रधान मंत्री चौधरी चरण सिंह, कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन एवं कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न सम्मान प्रदान किया। चारों पुरस्कार मरणोपरांत प्रदान किए गए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दिवंगत पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव का पुरस्कार उनके बेटे पीवी प्रभाकर राव ने ग्रहण किया। वहीं चौधरी चरण सिंह के पोते जयंत सिंह ने दादा का पुरस्कार प्राप्त किया। इसके साथ ही एमएस स्वामीनाथन का पुरस्कार लेने भी उनकी बेटी नित्या राव कार्यक्रम में पहुंची थीं।

राष्ट्रपति भवन में हुआ सम्मन समारोह
भारत रत्न सम्मान समारोह का आयोजन शनिवार को राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में ही किया गया था। कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकर्जुन खड़गे समेत कई बड़े नेता और हस्तियां शामिल रहीं।

कर्पूरी ठाकुर के पुत्र ने पीएम मोदी का जताया आभार
भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के पुत्र राम नाथ ठाकुर ने पिता का सम्मान ग्रहण करने के साथ ही कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि केंद्र सरकार की ओर से उनके पिता के कार्यों को स्वीकार करते हुए उन्हें पुरस्कृत किया गया है। उन्होंने कहा कि वह पूरे देश की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं।

देखें वीडियो

Scroll to load tweet…