Bihar Cabinet Expansion: बिहार में लंबे इंतजार के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ है। 7 नए मंत्रियों ने शपथ ली है जिनमें विभिन्न जातियों का प्रतिनिधित्व है। जानिए इन नए चेहरों के बारे में।

Bihar Cabinet Expansion: बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार काफी समय से टलता आ रहा था और एक साल से इस पर अटकलें चल रही थीं। हाल ही में चर्चा थी कि खरमास के बाद विस्तार होगा, लेकिन डेढ़ महीने बीत जाने के बाद अब बजट सत्र शुरू हो चुका है। यह मौजूदा सरकार के लिए सबसे बड़ा सत्र होगा क्योंकि अक्टूबर-नवंबर में चुनाव संभावित हैं। एक-एक कर सभी नए मंत्री शपथ ग्रहण कर रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कौन हैं 7 नए मंत्री?

बिहार मंत्रिमंडल के ताजा विस्तार में जातीय समीकरण साफ नजर आ रहा है। 7 नए मंत्रियों में 3 पिछड़ी जातियों, 2 अति पिछड़ी जातियों और 2 सवर्ण समुदायों के विधायक शामिल हैं। ये सातों विधायक बीजेपी के हैं। हालांकि इस विस्तार में जेडियू को कोई स्थान नहीं मिला है। इसके अलावा इस मंत्रिमंडल विस्तार में सबसे बड़ी बात ये है कि इसमें एक भी महिला विधायक को स्थान नहीं मिला है। आइए आपको बताते हैं इन 7 नए चेहरों के बारे में।

  1. संजय सरावगी (वैश्य) 
  2. जीवेश मिश्रा (ब्राह्मण) 
  3. कृष्ण कुमार मंटू (कुर्मी) 
  4. मोतीलाल प्रसाद (तेली)
  5. राजू सिंह (राजपूत)
  6. विजय कुमार मंडल (केवट)
  7. सुनील कुमार (कुशवाहा)

सुनील कुमार

सुनील कुमार जो पेशे से डॉक्टर हैं और तीन फिल्में भी बना चुके हैं। वह 2013 में बीजेपी में शामिल हुए थे और इससे पहले 2005 और 2010 में जेडीयू से विधायक रह चुके हैं। वर्तमान में वह बिहारशरीफ से बीजेपी विधायक हैं और कुशवाह समुदाय से ताल्लुक रखते हैं।

जीवेश मिश्रा

जीवेश मिश्रा ने भी मंत्री पद की शपथ ली। वह पहले भी नीतीश मंत्रिमंडल के सदस्य रह चुके हैं और दरभंगा के जाले सीट से विधायक हैं। उन्होंने मैथिली भाषा में शपथ ली। जीवेश मिश्रा नवंबर 2020 से अगस्त 2022 तक श्रम मंत्री रह चुके हैं और वह भूमिहार जाति से आते हैं।

राजू कुमार सिंह

राजू कुमार सिंह साहेबगंज से बीजेपी विधायक हैं, ने मंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने लोकजनशक्ति पार्टी से राजनीति की शुरुआत की थी। 2022 में VIP के टिकट से चुनाव जीते और बाद में दो अन्य विधायकों के साथ बीजेपी में शामिल हो गए। वह राजपूत समुदाय से आते हैं।

यह भी पढ़ें: बिहार में चुनाव से पहले नीतीश कैबिनेट का विस्तार, भाजपा के 5 नेता बन सकते हैं मंत्री

मोतीलाल प्रसाद

मोतीलाल प्रसाद ने भी मंत्री पद की शपथ ली। वह तेली समुदाय से आते हैं और दो बार बिहार विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं।

कृष्ण कुमार मंटू

कृष्ण कुमार मंटू जो सारण के अमनौर से बीजेपी विधायक हैं । उन्होंने मुखिया के रूप में राजनीति की शुरुआत की थी और 2015 तथा 2020 में विधायक चुने गए। वह कुर्मी समुदाय से आते हैं।

विजय कुमार मंडल

विजय कुमार मंडल जो सिकटी सीट से बीजेपी विधायक हैं ने भी मंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने 1995 में भारतीय प्रगतिशील पार्टी से चुनाव जीता था और 2015 व 2020 में बीजेपी के टिकट पर विधायक बने।