बाहुबली मुख्तार अंसारी आपराधिक मामलों के चलते पंजाब की रोपड़ जेल मे बंद है। अंसारी पर लगे कई आरोपों में विधायक रहे कृष्णानंद राय की हत्या का भी आरोप है। अब कृष्णानंद राय की पत्नी और मोहम्मदाबाद से विधायक अलका राय ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है।

लखनऊ. बाहुबली मुख्तार अंसारी आपराधिक मामलों के चलते पंजाब की रोपड़ जेल मे बंद है। अंसारी पर लगे कई आरोपों में विधायक रहे कृष्णानंद राय की हत्या का भी आरोप है। अब कृष्णानंद राय की पत्नी और मोहम्मदाबाद से विधायक अलका राय ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है। अलका राय ने आरोप लगाया है कि योगी सरकार मुख्तार अंसारी को उत्तर प्रदेश लाना चाहती है। इसके लिए गाजीपुर पुलिस नोटिस के साथ पंजाब गई थी। लेकिन पंजाब की कांग्रेस सरकार ने इसे स्वीकार नहीं किया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अब इसे लेकर अलका राय ने प्रियंका गांधी से सवाल पूछा है कि ऐसे खूंखार अपराधी को बचाने की कोशिश क्यों की जा रही है। उन्होंने पंजाब सरकार और प्रियंका गांधी से अपील की है कि मुख्तार अंसारी को उत्तर प्रदेश भेजा जाए। ताकि कोर्ट में चल रहे मामले में उन्हें न्याय मिल सके। 

Scroll to load tweet…


क्या है मामला?
दरअसल, मुख्तार अंसारी पंजाब की जेल में बंद है। यूपी सरकार मुख्तार अंसारी को राज्य में वापस लाने की कोशिश में है। लेकिन पंजाब सरकार ने मुख्तार को वहीं रोकने के लिये तीन महीने का वक्त और बढ़ा दिया था। इसके बाद योगी सरकार ने मुख्तार अंसारी को वापस उत्तर प्रदेश लाने के लिये सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार को निर्देश दिए हैं कि मुख्तार की पेशी के लिए पंजाब सरकार, यूपी सरकार का सहयोग करे। 

2005 में हुई थी कृष्णानंद राय की हत्या
मुहम्मदाबाद से भाजपा विधायक कृष्णानंद राय की हत्या 29 नवंबर 2005 की गई थी। उनके काफिले पर 6 हमलावरों ने 400 राउंड फायरिंग की थी। हमलावर एके 47 से लैस थे। इस हमले में कृष्णानंद राय समेत सात लोगों की मौत हो गई थी। पोस्टमॉर्टम में कृष्णानंद राय के शरीर में 21 गोलियां पाई गई थी। कृष्णानंद की हत्या का आरोप मुख्तार अंसारी समेत 7 लोगों को आरोपी बनाया गया था।