भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी का शुभारंभ सोमवार को किया गया। राजस्थान समेत 9 राज्यों के विधानसभा चुनाव पर मंथन के साथ ही अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव की रणनीतियों पर भी यहां चर्चा की गई।

नई दिल्ली। बीजेपी की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी के दूसरे दिन बड़ा ऐलान किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यकाल को विस्तार देने का फैसला किया गया है। नड्डा अब लोकसभा चुनाव 2024 तक राष्ट्रीय अध्यक्ष बनें रहेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यकाल विस्तार का ऐलान किया है। उन्होंने राष्ट्रीय कार्यकारिणी में ऐलान किया कि जेपी नड्डा के कार्यकाल को जून 2024 तक बढ़ा दिया गया है। लालकृष्ण आडवाणी, अमित शाह और राजनाथ सिंह के बाद नड्डा ऐसे नेता हैं जिनको दुबारा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शाह ने किया ऐलान-नड्डा के नेतृत्व में 2024 में हासिल करेंगे बड़ी जीत

अमित शाह ने घोषणा किया कि भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यकाल को जून 2024 तक बढ़ाने का फैसला किया। शाह ने कहा, "हमें विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष नड्डा के नेतृत्व में पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव 2019 से बड़े जनादेश के साथ जीतेगी।" शाह ने कहा कि भाजपा ने नड्डा के नेतृत्व में कई राज्यों के चुनाव जीते और विश्वास व्यक्त किया कि वह 2024 में 2019 से बड़ा जनादेश हासिल करेगी।

आडवाणी के नाम सबसे अधिक समय तक अध्यक्ष रहने का रिकॉर्ड

पूर्व उप प्रधानमंत्री और बीजेपी के कद्दावर नेता लालकृष्ण आडवाणी के पास सबसे अधिक समय तक राष्ट्रीय अध्यक्ष रहने का रिकॉर्ड है। आडवाणी पहली बार 1986 से 1991 तक राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे हैं। इसके बाद वह 1993-1998 तक राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे। 1986 से 1998 के बीच केवल दो साल के लिए सीनियर लीडर मुरली मनोहर मिश्र अध्यक्ष बनाए गए थे। इसके बाद लालकृष्ण आडवाणी 2004-2006 तक राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे।

बीजेपी का कब कौन रहा अध्यक्ष

अटल बिहारी बाजपेयी- 1980-86
लालकृष्ण आडवाणी- 1986-91
मुरली मनोहर जोशी-1991-93
लालकृष्ण आडवाणी- 1993-98
कुशाभाऊ ठाकरे- 1998-2000
बंगाारू लक्ष्मण- 2000-2001
जेना कृष्णमूर्ति- 2001-2002
वेंकैया नायडू- 2002-2004
लालकृष्ण आडवाणी- 2004-2006
राजनाथ सिंह- 2006-2009
नितिन गडकरी- 2009-2013
राजनाथ सिंह- 2013-2014
अमित शाह- 2014-2020
जेपी नड्डा- 2020- अबतक

यह भी पढ़ें:

जेपी नड्डा बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बनाएंगे यह रिकॉर्ड, जानिए अबतक कौन-कौन रह चुका है अध्यक्ष

BJP राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पीएम मोदी का आह्वान-कमजोर बूथों पर फोकस कर उसे मजबूत करने में जुटें कार्यकर्ता

ओडिशा के राज्यपाल ने पुरी जगन्नाथ मंदिर को लेकर दिया विवादित सुझाव, जमकर हो रहा विरोध, बीजेपी की दो टूक नसीहत

नेपाल प्लेन क्रैश: खटारा सिस्टम बना 72 लोगों के मौत की वजह, इन फैक्ट्स को दरकिनार करना खतरनाक साबित हो रहा

नेपाल में हवाई सफर यानी मौत की यात्रा: कोई साल नहीं बीता जब एयरक्रैश न हुआ, तीन दशकों में 28 बार हादसा

DMK नेता ने राज्यपाल RN Ravi को बताया पानीपुरी बेचने वाला, बोले-अगर जयललिता जीवित होती तो वह यहां पीटे जाते