बीजेपी के कई नेता यह आरोप लगा रहे हैं कि डिजिटल पेमेंट की आलोचना करने वाली कांग्रेस अब खुद डिजिटल डोनेशन ले रही है।

Congress Digital Donation: लोकसभा चुनाव के पहले सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों तैयारियां में तेजी ला रहे हैं। साथ ही साथ दोनों पक्ष एक दूसरे पर हमलावर हैं। कांग्रेस के डोनेट फॉर देश अभियान को लेकर बीजेपी ने जोरदार हमला बोला है। साथ ही पी.चिदंबरम के डिजिटल पेमेंट को लेकर पूर्व में की गई आलोचना को लिंक करते हुए कांग्रेस के डिजिटल डोनेशन की आलोचना की जा रही है। बीजेपी के कई नेता यह आरोप लगा रहे हैं कि डिजिटल पेमेंट की आलोचना करने वाली कांग्रेस अब खुद डिजिटल डोनेशन ले रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दरअसल, 2014 में मोदी सरकार के आने के बाद अचानक से देश में नोटबंदी कर दी गई थी। नोटबंदी में एकाएक पूरे देश में हाहाकार मच गया था। इस दौरान केंद्र सरकार ने डिजिटल पेमेंट को प्रमोट करने का अभियान चलाया था। डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा दे रही सरकार पर पूर्व केंद्रीय मंत्री पी.चिदंबरम ने हमला बोलते हुए नेटवर्क इशू और रिमोट इलाकों में डिजिटल पेमेंट की दिक्कतों को गिनाते हुए इसकी कड़ी आलोचना की थी। उन्होंने डिजिटल पेमेंट्स को फेल बताया था।

हालांकि, देश में इंटरनेट सुविधा में इजाफा और सुधार के बाद डिजिटल पेमेंट्स का देश में खूब बढ़ावा मिला। आलम यह है कि आज की तारीख में हजारों करोड़ रुपये की लेनदेन डिजिटल तरीके से किए जा रहे हैं।

कांग्रेस ने भी शुरू किया डिजिटल डोनेशन

उधर, लोकसभा चुनाव के पहले फंड्स जुटाने के लिए कांग्रेस ने डिजिटल डोनेशन लेना शुरू किया है। डोनेट फॉर देश अभियान के तहत कांग्रेस ने डिजिटल डोनेशन लेना शुरू किया है। पहले डिजिटल पेमेंट्स के पी.चिदंबरम की आलोचना वाला वीडियो शेयर कर बीजेपी और उसके समर्थक कांग्रेस की जोरदार आलोचना कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव के लिए फंड जुटाने के लिए कांग्रेस ने डोनेट फॉर देश अभियान शुरू किया है। इस अभियान में कांग्रेस डिजिटल डोनेशन ले रही है। पूरे देश से आम से लगायत खास तक के लिए पार्टी फंड जुटा रही है।

यह भी पढ़ें:

कुश्ती महासंघ में बृजभूषण शरण सिंह का दबदबा कायम, करीबी संजय सिंह की एकतरफा जीत