देश में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस ने देशभर में अपना विरोध जताया। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ता पेट्रोल पंपों पर सांकेतिक प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने इस महंगाई के लिए भाजपा सरकार को दोषी माना है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि इस विरोध प्रदर्शन का मकसद जनहित के मुद्दे उठाना है। राजस्थान में सचिन पायलट प्रदर्शन में शामिल हुए।

नई दिल्ली. पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का विरोध करने कांग्रेस पार्टी आज देशभर में प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ता ने पेट्रोल पंपों पर सांकेतिक प्रदर्शन किया। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि इस विरोध प्रदर्शन का मकसद आर्थिक मंदी, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी, रसोई गैस महंगी होना और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर जनता की नाराजगी जताना है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राजस्थान में सचिन पायलट हुए शामिल
जयपुर में कांग्रेस नेता सचिन पायलट प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने कहा-केंद्र सरकार का अहंकार टूटेगा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की इस मुहिम का सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। सरकार आंख-कान बंद करके बैठी है। सरकार को पेट्रोल-डीज़ल के दाम कम करने पड़ेंगे।

कई बड़े नेता दिल्ली में करेंगे प्रदर्शन
दिल्ली में पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के अलावा महासचिव हरीश रावत, प्रवक्ता पवन खेड़ा सहित कई नेताओं ने प्रदर्शन का नेतृत्व करने की घोषणा की थी।

सरकार की गलत नीतियों से महंगा हुआ पेट्रोल
कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण पेट्रोल-डीजल पर टैक्स बार-बार बढ़ा दिया जाता है। सरकार की इन्हीं गलतियों के कारण इनकी कीमतें 100 रुपए तक पहुंच गई हैं।

यह भी पढ़ें
किसी भी डिस्ट्रीब्यूटर से रसोई गैस रिफिल लेने की सुविधा जल्द, इन शहरों में लागू होगा पायलट प्रोजेक्ट
लॉकडाउन में गई पिता की जॉब, परिवार का पेट पालने बाइक से फूड डिलीवरी करने लगी 12वीं की छात्रा

pic.twitter.com/IjrBATlTo3

Scroll to load tweet…

pic.twitter.com/UAuBrxnByZ

Scroll to load tweet…

pic.twitter.com/GeWn0KrbTR

Scroll to load tweet…