देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का खतरा टलता दिखाई दे रहा है। 62वें दिन देश में सबसे कम यानी 1.01 लाख नये केस आए हैं। एक अच्छी बात यह भी कि 45 दिन बाद मौतों का औसत 2500 से नीचे आया है। पिछले 24 घंटे में 2444 लोगों की मौत हुई है। दैनिक पॉजिटिविटी रेट भी 6.34% रह गई है।

नई दिल्ली. कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से जूझ रहे देश के लिए अच्छी खबर है कि पिछले 24 घंटे में सिर्फ 1.01 लाख नये के मिले हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR)के अनुसार यह आंकड़ा 62वें दिन सबसे कम है। इससे पहले 5 अप्रैल को 96 हजार से अधिक लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। पिछले 24 घंटे में 2444 मौतें हुईं। यानी 45 दिन बाद मौतों का औसत 2500 से नीचे आया है। इससे पहले 22 अप्रैल को 2257 लोगों की मौत हुई थी। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार दैनिक पॉजिटिविटी रेट 6.34% है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कोरोना संक्रमण से जुड़ा अपडेट

देश में अब तक 2.89 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से अब तक 2.71 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं। इस समय देश में 13.98 लाख एक्टिव केस हैं। यानी इतने लोगों का इलाज चल रहा है। पिछले 24 घंटे में 1.73 लाख लोग ठीक हुए। अब तक देश में 3.49 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 15,87,589 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 36,63,34,111 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 13,90,916 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 23,27,86,482 हुआ। वहीं, सोमवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 24.60 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध कराई गई हैं। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन की 1.49 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध हैं।

तमिलनाडु छोड़ सभी राज्यों में 15 हजार से नीचे केस
देश के कुछ राज्यों को छोड़ दें, तो ज्यादातर में केस लगातार कम हो रहे हैं, जबकि रिकवरी बढ़ रही है। तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 20 हजार केस मिले। हालांकि इस दौरान रिकवरी 33 हजार रही। इसके बाद नंबर आता है केरल का। यहां पिछले 24 घंटे में 14 हजार से अधिक केस सामने आए हैं, जबकि 21 हजार से अधिक लोग ठीक हुए। महराष्ट्र और कर्नाटक में 12 हजार से अधिक केस मिले। महाराष्ट्र में रिकवरी 14 हजार, जबकि कर्नाटक में रिकवरी 25 हजार हुई। आंध्र प्रदेश में 8 हजार केस, जबकि पश्चिम बंगाल और ओडिशा में 7-7 हजार केस सामने आए। असम में 2200 से अधिक केस मिले। जम्मू-कश्मीर और पंजाब में 1500 के आसपास केस हैं। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में सिर्फ 381 केस मिले, जबकि रिकवरी 1181 की हुई। उत्तर प्रदेश में 1037 केस मिले, जबकि रिकवरी 2446 की हुई। बाकी राज्यों में 1000 से नीचे केस हैं।

Asianet News का विनम्र अनुरोधः आइए साथ मिलकर कोरोना को हराएं, जिंदगी को जिताएं...। जब भी घर से बाहर निकलें माॅस्क जरूर पहनें, हाथों को सैनिटाइज करते रहें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। वैक्सीन लगवाएं। हमसब मिलकर कोरोना के खिलाफ जंग जीतेंगे और कोविड चेन को तोड़ेंगे। #ANCares #IndiaFightsCorona

pic.twitter.com/hfZyrPwRfk

Scroll to load tweet…