जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के बाद से बीजेपी के नेताओं के बयान सिलसिला थम नहीं रहा है। अब इसमें नया नाम मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता शिवराज सिंह चौहान का जुड़ गया है। 

नई दिल्ली. जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के बाद से बीजेपी के नेताओं के बयान सिलसिला थम नहीं रहा है। अब इसमें नया नाम मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता शिवराज सिंह चौहान का जुड़ गया है। उन्होंने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री को अपराधी बताया है। इससे पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कश्मीर की लड़कियों को लेकर बयान दिया था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या बोले शिवराज 
शिवराज सिंह चौहान ने कहा है, जब भारतीय सेना कश्मीर से पाकिस्तानी कबाइलियों का पीछा कर रही थी। उसी दौरान जवाहरलाल नेहरू ने युद्ध विराम की घोषणा कर दी। तब से कश्मीर का एक तिहाई हिस्सा पाकिस्तान के कब्जे में है। अगर उस दौरान युद्ध विराम नहीं होता तो पूरा कश्मीर हमारा होता। उन्होंने कहा- जवाहरलाल नेहरू का दूसरा गुनाह 370 है। एक देश में दो निशान, दो विधान, दो प्रधान देश के खिलाफ नाइंसाफी नहीं अपराध है। 

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने दिया था ये बयान

इससे पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बयान दिया था। उन्होंने कहा था- 'अनुच्छेद 370 के हटने के बाद लड़कियों को शादी के लिए कश्मीर से लाया जा सकता है। अब हम भी शादी के लिए कश्मीरी लड़की ला सकते हैं।' बयान पर विवाद बढ़ने के बाद उन्हें सफाई देनी पड़ी थी। उन्होंने कहा था कि वे कश्मीर की लड़कियों अपनी बेटी मानते हैं। उनका आशय किसी भी तरह की गलत टिप्पणी करने का नहीं था। देश की हर बेटी हमारी बेटी है। 

जम्मू- राज्य पुनर्गठन की मंजूरी

शुक्रवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जम्मू कश्मीर पुनर्गठन बिल 2019 को मंजूरी दे दी थी। भारत सरकार ने राज्य के पुनर्गठन का राजपत्र जारी कर दिया। अब 31 अक्टूबर 2019 को जम्मू कश्मीर दो केंद्रशासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख विभाजित हो जाएगा। इससे पहले यह बिल राज्यसभा और लोकसभा में पास हो चुका है।