कांग्रेस नेता शशि थरूर ने पाकिस्तान के पूर्व तानाशाह परवेज मुशर्रफ (Pervez Musharraf) के निधन पर शोक व्यक्त किया। इसके साथ ही उन्होंने मुशर्रफ को शांति की शक्ति बता दिया। इसपर केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि भारत में भी उनके समर्थक हैं। 

नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व सैन्य तानाशाह जनरल परवेज मुशर्रफ (Pervez Musharraf) का 79 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें एमाइलॉयडोसिस नाम की बीमारी थी। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया और उन्हें भारत-पाकिस्तान के बीच शांति के लिए काम करने वाला ताकत बताया। इसपर केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा है कि भारत में भी मुशर्रफ के प्रशंसक हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शशि थरूर ने ट्वीट किया, "दुर्लभ बीमारी के चलते पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का निधन हो गया। वह कभी भारत के कट्टर दुश्मन थे। 2002 से 2007 के बीच वह शांति के लिए असली ताकत बन गए थे। यूएन में उन दिनों मैं उनसे हर साल मिलता था। मैंने उन्हें स्मार्ट और आकर्षक पाया। उनकी रणनीतिक सोच स्पष्ट थी।"

पाकिस्तानी तानाशाह जनरलों के चलते चारों तरफ नुकसान हुआ
शशि थरूर के ट्वीट को केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने री ट्वीट किया। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि पाकिस्तान के तानाशाह जनरलों के लिए शांति की शक्ति बनने या स्पष्ट रणनीतिक सोच विकसित करने जैसी कोई बात नहीं है। इन जनरलों के चलते कई जानें चली गईं। अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन हुआ और चारों तरफ नुकसान हुआ। भारत में भी इन जनरलों के प्रशंसक हैं।

Scroll to load tweet…

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

यह भी पढ़ें- परवेज मुशर्रफ ने रची थी कारगिल जंग की साजिश, इन कामों के लिए रखा जाएगा याद