फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ले( Florence Parly) ने कहा है कि भारत को अगर जरूरत पड़ी, तो वो और राफेल लड़ाकू विमान देने को तैयार है। फ्रांस ने कहा कि एक ही तरह का विमान दो साझेदारों(देशों) द्वारा इस्तेमाल करना उनके संबंधों की मजबूती दिखाता है। पार्ले भारत की यात्रा पर हैं।

नई दिल्ली. फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ले( Florence Parly) इस समय भारत की यात्रा पर हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत को अगर जरूरत पड़ी, तो वो और राफेल लड़ाकू विमान देने को तैयार है। फ्रांस ने कहा कि एक ही तरह का विमान दो साझेदारों(देशों) द्वारा इस्तेमाल करना उनके संबंधों की मजबूती दिखाता है। पार्ले की यह टिप्पणी भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह(Rajnath Singh) से मुलाकात के पहले सामने आई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भारत ने किया था 36 राफेल का सौदा
बता दें कि भारत ने फ्रांस से 36 राफेल लड़ाकू विमान(Rafale Aircraft) के लिए डील की थी। फ्रांसीसी दूतावास ने जानकारी दी थी कि कोविड-19 महामारी के बावजूद भारत को निर्धारित समय पर 33 राफेल लड़ाकू विमान दिए जा चुके हैं। भारत ने सितंबर 2016 में फ्रांस के साथ करीब 59 हजार करोड़ रुपये में 36 राफेल लड़ाकू विमानों के लिए डील की थी। पार्ले ने खुशी जताई कि भारतीय वायुसेना राफेल विमानों से संतुष्ट है। पार्ले ने कहा कि उन्हें गर्व है कि कोविड-19 महामारी के बावजूद फ्रांस ने विमान सप्लाई किए। भारत को राफेल की पहली खेप जुलाई, 2020 में मिली थी।

अंतिम राफेल का नाम होगा आरबी-008 
भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनेन ने कहा है कि शेष विमान अगले साल अप्रैल तक भारत पहुंचा दिए जाएंगे। फ्रांस से भारत आने वाला अंतिम राफेल विमान आरबी-008 होगा। इसका नाम पूर्व वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया (सेवानिवृत्त) के नाम पर रखा जाएगा। आरकेएस भदौरिया ने सरकार से सरकार के बीच हुए समझौते के तहत फ्रांस के साथ 60 हजार करोड़ रुपए से अधिक के सौदे पर साइन करने के लिए उप प्रमुख के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 

यूएई खरीदा रहा है 80 राफेल
राफेल की गिनती दुनिया के सबसे घातक लड़ाकू विमानों में होती है। दो इंजन वाला यह विमान हवा से हवा में मार करने से लेकर जमीन पर हमला जैसे सभी तरह के ऑपरेशन को अंजाम दे सकता है। कम राडार क्रॉस सेक्शन और राडार अब्सॉर्बिंग मटेरियल से बने होने के चलते इसे राडार से देख पाना कठिन होता है। यह विमान अपने साथ कई तरह के मिसाइल और बम लेकर उड़ता है। संयुक्त अरब अमीरात (UAE)ने भी फ्रांस से 80 राफेल विमान खरीदने के लिए डील की है।

यह भी पढ़ें
इमरान खान के खास रहे एक्सपर्ट का दावा-'दिवालिया' हो चुका है पाकिस्तान? उधर, अमेरिकी रिपोर्ट से भी बौखलाया PAK
उत्तर कोरिया के लोगों के हंसने या जश्न मनाने पर 11 दिनों तक पुलिस का पहरा, मौत होने पर रो भी नहीं सकते
पीएम मोदी को भूटान ने सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार Ngadag Pel gi Khorlo से किया सम्मानित