दिल्ली से दुबई जा रहे FedEx के विमान से पक्षी टकराने के चलते दिल्ली एयरपोर्ट पर पूर्ण आपातकाल घोषित किया गया। टेकऑफ करते ही विमान से पक्षी की टक्कर हो गई थी।

नई दिल्ली। दिल्ली से दुबई जा रहे FedEx के विमान से पक्षी टकराने की घटना हुई है। इसके बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर पूर्ण आपातकाल घोषित कर दिया गया। टेकऑफ करते ही विमान से पक्षी की टक्कर हो गई थी। घटना शनिवार दोपहर की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सूत्रों के अनुसार आपातकाल की घोषणा की गई ताकि विमान दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित रूप से लैंड कर सके और इंजीनियर उसमें आई किसी भी खराबी की जांच कर सकें। विमानों से पक्षी के टकराने की घटना कोई नई नहीं है, लेकिन इससे विमानों को काफी खतरा रहता है। पक्षी टकराने के चलते कई बार बड़े विमान हादसे तक हो जाते हैं।

अहमदाबाद में सुरक्षित रूप से उतरा विमान
DGCA (Directorate General of Civil Aviation) ने घटना की पुष्टि की है और बताया है कि विमान सुरक्षित रूप से अहमदाबाद में लैंड कर गया है। बता दें कि फरवरी में सूरत से दिल्ली आ रहे IndiGo के एक विमान से भी पक्षी की टक्कर हो गई थी। टेकऑफ के बाद यह घटना हुई थी।