गोवा के DIG ए कोआन ने पब में महिला से छेड़छाड़ की। महिला ने उन्हें थप्पड़ मारा। घटना का वीडियो वायरल हुआ है। DIG के खिलाफ जांच की जा रही है। 

पणजी। गोवा के DIG ने बीमारी का बहाना कर छुट्टी ली और पब में जाकर जमकर शराब के जाम छलकाए। इस दौरान उन्होंने पब में एक महिला से छेड़छाड़ कर दी। महिला ने थप्पड़ मारकर DIG का नशा उतार दिया। घटना का वीडियो वायरल हुआ तो उनके खिलाफ जांच भी शुरू कर दी गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

घटना बागा टाउन स्थित एक पब में सोमवार रात को घटी थी। DIG की पहचान ए कोआन के रूप में हुई है। वह दिल्ली पुलिस के पूर्व अधिकारी हैं। विवाद के वक्त वे नशे में थे। उनके खिलाफ जांच शुरू की गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना के वक्त कोआन शराब के नशे में थे। उन्होंने राज्य के एक प्रमुख राजनेता से जुड़े क्लब में एक महिला के साथ दुर्व्यवहार किया, जिससे विवाद हो गया।

बीमारी की छुट्टी पर थे DIG

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में दिख रहा है कि DIG और महिला के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा है। विवाद के दौरान महिला ने पुलिस अधिकारी को थप्पड़ मारा था। मामले की जांच में पता चला कि घटना के वक्त डीआइजी बीमारी की छुट्टी पर थे।

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने लिया संज्ञान

इस घटना को मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बड़ी गंभीरता से लिया है। उन्होंने खुद मामले में संज्ञान लिया और जांच का आदेश दिया। सीएम ने दोषी पाए जाने पर पुलिस अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 

यह भी पढ़ें- 'सिंघम' कहे जाने वाले IPS बसंत रथ ने ऐसा क्या 'कांड' किया कि सरकार ने परमानेंट घर बैठा दिया?

यह मामला गोवा विधानसभा में भी उठाया गया है। विधानसभा में पुलिस अधिकारी को निलंबित किए जाने की मांग की गई है। विपक्षी नेताओं ने इस घटना को गोवा में महिलाओं की सुरक्षा से जोड़ दिया है। विपक्ष का कहना है कि जब पुलिस के आलाअधिकारी इस तरह की हरकत करें तो महिलाओं की सुरक्षा किस तरह होगी।