रूस-यूक्रेन पिछले एक साल से युद्ध की स्थिति में हैं। लेकिन इन सबके बावजूद रूस को वर्ल्ड हैप्पीनेस इंडेक्स में 70वें पोजिशन पर रखा गया है।

Happiness ranking list 2023: इंटरनेशनल हैप्पीनेस डे पर हैप्पीनेस रिपोर्ट जारी किया गया है। सालाना हैप्पीनेस रिपोर्ट में एक बार फिर फिनलैंड को दुनिया का सबसे खुशहाल देश माना गया है। 137 देशों की एनुअल हैप्पीनेस रिपोर्ट में भारत 125वें पायदान पर है। भारत के पड़ोसी देशों की स्थितियां खुशहाल देशों की लिस्ट में बेहतर है। हालांकि, सबसे खराब हालत अफगानिस्तान का है। वह सबसे निचले पायदान यानी 137वें नंबर पर है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

युद्ध में फंसे यूक्रेन और रूस की स्थिति भी बेहतर

रूस-यूक्रेन पिछले एक साल से युद्ध की स्थिति में हैं। लेकिन इन सबके बावजूद रूस को वर्ल्ड हैप्पीनेस इंडेक्स में 70वें पोजिशन पर रखा गया है। यूक्रेन भी 92वें पोजिशन पर है।

भारत के पड़ोसी देशों की स्थितियां बेहतर

वर्ल्ड हैप्पीनेस इंडेक्स में भारत का पोजिशन 125वां है। जबकि पाकिस्तान इस लिस्ट में 108वें नंबर पर है। बांग्लादेश की स्थिति पाकिस्तान से भी बेहतर है। बांग्लादेश 102वें पोजिशन पर है। सबसे बेहतर तो एशियाई देशों में म्यांमार, नेपाल, चीन की स्थिति है। एनुअल हैप्पीनेस रिपोर्ट के अनुसार, म्यांमार 72वें, नेपाल 78वें, और चीन 64वें पोजिशन पर है। यानी ये सभी भारत से बेहतर पोजिशन पर रखे गए हैं। रिपोर्ट में फिनलैंड को दुनिया का सबसे खुशहाल देश बताया गया है। उसे लगातार छठवीं बार पहला स्थान मिला है।

सबसे दु:खी देश अफगानिस्तान...

वर्ल्ड हैप्पीनेस की एनुअल रिपोर्ट में सबसे दु:खी देश अफगानिस्तान है। लिस्ट में अंतिम पायदान पर अफगानिस्तान है। सबसे अंतिम 137वें स्थान पर अफगानिस्तान को रखा है जिसे सबसे दु:खी लोगों का देश माना गया है। बेहद कम खुश लोगों वाले देश में लेबनान, जिम्बॉब्वे, दे डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो सहित कई देश हैं। सबसे निचले पायदान रखे गए देशों में सबसे अधिक भ्रष्टाचार, अभाव सहित कई दिक्कतों का लोग सामना कर रहे हैं।

किसने जारी किया है यह रिपोर्ट

वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट को यूनाइटेड नेशन्स सस्टेनेबल डेवलपमेंट सॉल्युशंस नेटवर्क ने रिलीज किया है। यह रिपोर्ट 150 से अधिक देशों के लेागों पर किए गए ग्लोबल सर्वे डेटा के आधार पर जारी की गई है। इसमें जीडीपी, पर कैपिटा इनकम, सोशल सपोर्ट, जीवन प्रत्याशा, आजादी, भ्रष्टाचार और उदारता इशूज को शामिल कर डेटा कलेक्ट किया गया है।

पढ़िए: मोदी और जापानी पीएम ने चटखारे लेकर खाई पानीपुरी, बनाई लस्सी, साथ में आम पन्ना का लुत्फ उठाया-देखें 10 BEST PHOTOS