हालात यह थे कि आसपास होटल्स में कमरा तक भर चुके थे, लोग गाड़ियों और सड़क पर रहने को मजबूर थे।

Himachal Pradesh landslide: हिमाचल प्रदेश के मंडी-कुल्लू हाईवे जाम की वजह से घंटों से 15 किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ था। भूस्खलन की वजह से हाइवे जाम से काफी समस्याएं पैदा हो गई थी। कई सौ पर्यटक जाम में फंसे हुए थे। हालात यह थे कि आसपास होटल्स में कमरा तक भर चुके थे, लोग गाड़ियों और सड़क पर रहने को मजबूर थे। हालांकि, करीब 20 घंटे बाद हाईवे को खोल दिया गया है। पत्थरों को हटा दिया गया है। हिमाचल प्रदेश स्टेट डिसास्टर रिस्पांस फोर्स ने बताया कि कुल्लू नेशनल हाइवे के ब्लॉक्स को छह माइल्स और सात माइल्स पर हटाने के साथ सिंगल लेन ट्रैफिक के लिए खोल दिया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

15 किलोमीटर लंबा जाम, फंसे लोग खाना-पानी को तरसे

पहाड़ी राज्य में अचानक हुई बारिश के बाद भूस्खलन और बाढ़ आने से कुल्लू-मंडी हाइवे अवरूद्ध हो गया। भूस्खलन से रास्ता बंद होने के बाद दोनों तरह करीब 15 किलोमीटर जाम लग गया। रेस्क्यू टीम पहुंची लेकिन सारे प्रयास विफल। लगातार तेज बहाव और भारी पत्थरों के चलते रेस्क्यू टीम भी सड़क साफ करने में नाकाम साबित हो रही थी। उधर, जाम में फंसे हजारों लोगों में कई सौ पर्यटक भी थे। उनके लिए यह स्थिति काफी भयावह थी। आसपास होटल्स में एक अदद कमरे तक खाली नहीं मिले। खाना-पानी तक की समस्या से लोगों को जूझना पड़ा। तमाम लोगों ने गाड़ियों में ही किसी तरह रात बिताई।

एक पर्यटक ने कहा कि कहीं कोई भूस्खलन हुआ है या किसी अन्य वजह से हाइवे जाम है तो एक सिस्टम होना चाहिए कि सूचना मिल जाए। उन्होंने बताया कि रविवार को दोपहर में वह लोग निकले और पांच घंटे की यात्रा करने के बाद यहां पहुंचे तो हर ओर जाम। हम यहां रूके हैं। कई किलोमीटर जाम है। अगर पता होता तो नहीं चलते।

20 घंटे की मशक्कत के बाद सिंगल लेन खुला

हालांकि, 20 घंटे की भारी मशक्कत के बाद सिंगल लेन हाइवे खोला गया है। इससे लोगों को काफी राहत मिली है। कई सौ गाड़ियां इस जाम में फंसी थी। अधिकारियों के मुताबिक, सड़क को जाम करने वाले भारी पत्थरों को हटाना सबसे मुश्किल काम है। इसके लिए विस्फोटकों का इस्तेमाल किया जा रहा है लेकिन उसमें भी बेहद सावधानी बरतनी पड़ रही।

देखिए कितना खतरनाक लैंडस्लाइड हुआ…

Scroll to load tweet…

यह भी पढ़ें:

अमेरिका-मिस्र की यात्रा के बाद लौटे पीएम मोदी ने की कैबिनेट मीटिंग की अध्यक्षता, अमित शाह ने मणिपुर हिंसा पर किया अपडेट