कोरोना के बढ़ते हुए मामलों के बीच एक राहत देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) की स्टडी में सामने आया है कि भारत बायोटेक की कोवैक्सीन कोरोना के अलग-अलग म्यूटेंट के खिलाफ असर करती है। 

नई दिल्ली. कोरोना के बढ़ते हुए मामलों के बीच एक राहत देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) की स्टडी में सामने आया है कि भारत बायोटेक की कोवैक्सीन कोरोना के अलग-अलग म्यूटेंट के खिलाफ असर करती है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ICMR के मुताबिक, ये वैक्सीन कोरोना के यूके, ब्राजील और अफ्रीकन वेरिएंट को मात दे सकती है। इतना ही नहीं ये डबल म्यूटेंट के खतरे को भी दूर करती है। 

Scroll to load tweet…


एक साल में 70 करोड़ डोज तैयार करेगी बायोटेक
भारत बायोटेक ने कहा कि वह आने वाले दिनों में वैक्सीन उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी करेगी। कंपनी के मुताबिक, एक साल में वह 70 करोड़ वैक्सीन डोज बनाएगी। 

भारत में अब तक 13 करोड़ लोगों की लग चुकी वैक्सीन
भारत में अब तक 13 करोड़ लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है। खास बात ये है कि भारत ने ये आंकड़ा सिर्फ 95 दिन में हासिल किया। यह किसी भी देश से सबसे कम है। अमेरिका में 13 करोड़ डोज 101 दिन में लगे थे। जबकि चीन 109 दिन में ऐसा कर पाया।