IMD Warning: मौसम विभाग ने 24 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया है।

IMD Warning: मौसम विभाग के अनुसार देशभर में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मध्यप्रदेश, राजस्थान समेत 24 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वोत्तर राज्यों में आज भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा बिहार, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक में ओलावृष्टि की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। हालांकि, कुछ राज्यों के हिस्सों में बारिश और तूफान की चेतावनी के बावजूद हीटवेव का भी खतरा बना हुआ है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बारिश की वजह से सिक्किम में लैंडस्लाइड

बारिश की वजह से सिक्किम में लैंडस्लाइड की घटनाएं हुई हैं। राहत की बात यह है कि फंसे हुए 1,000 से ज्यादा पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। हालांकि, मंगन जिले में अब भी करीब 1,500 पर्यटक फंसे हुए हैं।

स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी पर्यटक परमिट अस्थायी रूप से निलंबित कर दिए हैं। टूर ऑपरेटरों को निर्देश दिया गया है कि अगली सूचना तक किसी भी सैलानी को उत्तरी जिलों की ओर न भेजा जाए। लगातार बारिश के चलते हालात और बिगड़ते जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: UP : 296 KM सोलर एक्सप्रेसवे से 1 लाख घरों को मिलेगी बिजली

27 और 28 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम?

27 अप्रैल को छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, बंगाल, बिहार और विदर्भ में ओलावृष्टि की संभावना है। असम, मेघालय, अरुणाचल, सिक्किम, उत्तराखंड, कर्नाटक, मराठवाड़ा और केरल में तेज बारिश का अलर्ट है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, एमपी में हीटवेव की चेतावनी और राजस्थान में दिन-रात का तापमान बढ़ेगा। वहीं, 28 अप्रैल को नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम, केरल, कर्नाटक और बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी है। ओडिशा और छत्तीसगढ़ में ओले गिर सकते हैं। उत्तर भारत के कई राज्यों में हीटवेव जारी रहेगी। राजस्थान में तापमान और बढ़ेगा।