येदियुरप्पा ने भाजपा सरकार को बचाने में समर्थन नहीं देने और पार्टी के सत्ता में आने के पीछे उनका बलिदान नहीं देखने के लिए पार्टी के नेताओं को खरी खोटी सुनाई थी।

नई दिल्ली: कर्नाटक कांग्रेस ने विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने के मामले की सुनवाई कर रहे सुप्रिम कोर्ट से सोमवार को अनुरोध किया कि वह उस ताजा ऑडियो क्लिप को रिकॉर्ड में ले जिसमें मुख्यमंत्री येदियुरप्पा बागी विधायकों का जिक्र कर रहे हैं। न्यायमूर्ति एन वी रमण की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि कर्नाटक कांग्रेस की ओर से दी गई ताजा सामग्री पर विचार करने के लिए पीठ के गठन के बारे में वह चीफ जस्टिस रंजन गोगोई से बात करेंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

विधायकों को खिलाफ येदियुरप्पा की टिपण्णी

बीते शुक्रवार, येदियुरप्पा की वह क्लिप सामने आई थी जिसमें वह पार्टी के उन नेताओं के प्रति नाराजगी जता रहे थे जो अयोग्य ठहराए गए कांग्रेस-जद (एस) के विधायकों को पांच दिसंबर को 15 विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनाव के लिए टिकट देने का विरोध कर रहे थे। यह क्लिप हुबली में पार्टी की बैठक की है।

Scroll to load tweet…

उक्त ऑडियो में वह कह रहे हैं कि बागी विधायकों को गठबंधन सरकार के अंतिम दिनों में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की निगरानी में मुंबई में रखा गया था।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)