फिल्म आरआरआर के गाने नाटू नाटू (Naatu Naatu) पर भारत में कोरियाई दूतावास के कर्मचारियों ने डांस किया। इसके लिए सद्गुरु ने आरआरआर टीम और कोरिया के राजदूत व उनकी टीम को बधाई दी है।

नई दिल्ली। राजामौली की फिल्म आरआरआर के गाने नाटू नाटू (Naatu Naatu) पर भारत में कोरियाई दूतावास के कर्मचारियों ने डांस किया है। दूतावास ने डांस का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस वीडियो को सद्गुरु ने रीट्वीट करते हुए फिल्म आरआरआर की टीम को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया कि दुनिया नाटू-नाटू पर नाच रही है। आरआरआर टीम और कोरिया के राजदूत व उनकी टीम को नाटू-नाटू पर थिरकने के लिए बधाई।

Scroll to load tweet…

ऑस्कर्स में शॉर्टलिस्ट हुआ है गाना

गाना नाटू नाटू ऑस्कर्स 2023 में बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग कैटिगरी में शॉर्टलिस्ट हुआ है। इस गाने को प्रेम रक्षित ने कोरियोग्राफ किया है। संगीत एमएम कीरावनी ने दिया है। एमएम कीवारनी को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। नाटू नाटू गाने को ऑरिजनल सॉन्ग कैटेगरी के लिए गोल्डन ग्लोब मिला है। इस गाने ने इसी कैटेगिरी में क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड भी जीता है। फिल्म ने क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड में सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा की फिल्म का अवॉर्ड भी हासिल किया।

यह भी पढ़ें- MP Budget 2023: एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी का ऐलान, छात्राओं को ई-स्कूटी भी, जानें बजट की खास बातें

लोग नाटू-नाटू पर बना रहे रील्स

नाटू-नाटू गाना दुनियाभर में प्रसिद्ध हो गया है। लोग इसपर डांस कर रील्स बना रहे हैं। मशहूर उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने 'RRR' मूवी के एक्टर राम चरण (Ram Charan) के साथ डांस का स्टेप किया है। हैदराबाद में चल रहे FIA Formula E World Championship के दौरान आनंद महिंद्रा ने राम चरण के साथ नाटू नाटू गाने पर डांस किया। उन्होंने इसका वीडियो अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया था।

यह भी पढ़ें- दाढ़ी कटाई, पहनी टाई, UK में नए लुक में दिखे राहुल गांधी, कैंब्रिज में देंगे भाषण