शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वे महाराष्ट्र के 19वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उद्धव ठाकरे परिवार के पहले सदस्य हैं जो मुख्यमंत्री बने।

मुंबई. शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मुंबई के शिवाजी मैदान में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। वे महाराष्ट्र के 19वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उद्धव ठाकरे परिवार के पहले सदस्य हैं जो मुख्यमंत्री बने।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अपडेट्स
-
उद्धव ठाकरे के बाद शिवसेना के एकनाथ शिंदे, सुभाष देसाई, एनसीपी के जयंत पाटिल, छगन भुजबल, कांग्रेस के बालासाहेब थोराट और नितिन राउत ने मंत्रिपद की शपथ ली। 
डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन, टी आर बालू, कांग्रेस नेता अहमद पटेल, कपिल सिब्बल, एनसीपी नेता अजित पवार, प्रफुल पटेल, मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री कमलनाथ, शिवसेना नेता मनोहर जोशी, पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस कार्यक्रम में पहुंचे हैं। 
- मनसे प्रमुख राज ठाकरेउद्धव ठाकरे की शपथ ग्रहण में शामिल होने पहुंचे हैं। उन्हें फोन कर के आमंत्रण दिया गया था। 
- शपथ ग्रहण में आने के लिए उद्धव ठाकरे ने पीएम नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को निमंत्रण भेजा था। लेकिन सोनिया और राहुल गांधी इस शपथ ग्रहण में शामिल नहीं हुए, दोनों ने पत्र लिखकर असमर्थता जताई है।
- उद्धव ठाकरे शिवाजी पार्क में शपथ लेंगे। शपथ की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। पूरा मैदान शिवसेना समर्थकों से भरा है।
- समाजवादी पार्टी से सांसद और अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन ने उद्धव ठाकरे को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि ठाकरे परिवार और हमारे काफी पुराने और गहरे संबंध हैं। 

Scroll to load tweet…

कांग्रेस-एनसीपी ने दिया समर्थन
महाराष्ट्र में एक महीने के सियासी ड्रामा के बाद शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी ने गठबंधन में सरकार बनाई है। इस गठबंधन को महाराष्ट्र विकास अघाड़ी नाम दिया गया है। तीनों पार्टियों ने एक कॉमन मिनिमम प्रोग्राम भी बनाया है।

किसको-किसको भेजा गया न्योता 
शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की तरफ से शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, कांग्रेस के सभी मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव, आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डीएमके नेता एमके स्टालिन और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के चीफ राज ठाकरे को निमंत्रण भेजा गया।