ओडिशा के बारीपदा में तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। आज लखनऊ में अधिकतम तापमान 40 डिग्री और दिल्ली में 39 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। पहाड़ी राज्यों में बारिश हो सकती है।

नई दिल्ली। अप्रैल के दूसरे सप्ताह में ही देश के मैदानी इलाकों में तेज गर्मी पड़ने लगी है। ओडिशा में गुरुवार को अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद मौसम विभाग ने हीटवेव की चेतावनी जारी किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ओडिशा के बारीपदा में तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह इस महीने रिकॉर्ड किया गया सबसे अधिक तापमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के वरिष्ठ वैज्ञानिक उमाशंकर दास ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि हमने विशेष रूप से 14-15 अप्रैल के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। अगले तिन दिनों तक ओडिशा में तेज गर्मी बनी रहने की संभावना है। लोगों से कहा गया है कि वे हीटवेव से बचने के लिए जरूरी सावधानी बरतें।

अगले दो दिनों में बढ़ सकती है गर्मी

10 अप्रैल को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में दिन का अधिकतम तापमान 37. 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। मौसम विज्ञान एजेंसी ने संभावना व्यक्त की है कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी। उमाशंकर दास ने कहा कि अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। इसके बाद थोड़ी राहत मिल सकती है।

40 डिग्री तक पहुंच सकता है लखनऊ में तापमान

उत्तरप्रदेश और बिहार में भी चिलचिलाती गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक पहुंच सकता है।

यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी एकजुटता की कवायद, शरद पवार से मिले राहुल गांधी, ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल से भी होगी बात

मैदानी इलाकों में हीटवेव की आशंका, पहाड़ी राज्यों में हो सकती है बारिश
मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा में लोगों को हीटवेव का सामना करना पड़ सकता है। दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश की संभावना है। अरुणाचलप्रदेश और गुजरात में भी हल्की बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें- भारत के 12 हजार सरकारी वेबसाइटों पर है इंडोनेशिया के हैकरों की नजर, डाटा चुराकर पहुंचा सकते हैं बड़ा नुकसान, अलर्ट जारी